Today in Politics: मुख्तार अंसारी को आज किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, PM मोदी और बिल गेट्स की होगी चर्चा
Today in Politics: उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को आज शुक्रवार 29 मार्च को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। गाजीपुर के मोहम्मदाबाद कब्रिस्तान में मुख्तार अंसारी को दफनाया जाएगा। 63 वर्षीय मुख्तार अंसारी की गुरुवार (28 मार्च) की रात कार्डियक अरेस्ट की वजह से मौत हो गई।
मुख्तार अंसारी का पोस्टमॉर्टम तीन डॉक्टरों का पैनल द्वारा किया जाएगा। मुख्तार अंसारी के पोस्टमॉर्टम की वीडियोग्राफी भी की जाएगी, उसके बाद परिवार को उनका पार्थिव शरीर सौंपा जाएगा।

PM मोदी और बिल गेट्स की चर्चा का वीडियो सुबह 9 बजे होगा जारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स की चर्चा का आज वीडियो सुबह 9 बजे जारी होगा। असल में बिल गेट्स ने पीएम मोदी का इंटरव्यू लिया है। जिसका वीडियो आज आएगा।
गुरुवार को एएनआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस इंटरव्यू का प्रोमो शेयर किया था। जिसमें बिल गेट्स प्रधानमंत्री आवास में पीएम मोदी से बात करते नजर आ रहे हैं।
एस जयशंकर से मिलेंगे यूक्रेनी विदेश मंत्री दिमित्री कुलेबा
रूस-यूक्रेन में जारी जंग के बीच यूक्रेनी विदेश मंत्री दिमित्री कुलेबा और विदेश मंत्री जयशंकर की आज अहम मुलाकात होगी। यूक्रेनी विदेश मंत्री दिमित्री कुलेबा भारत दौरे पर हैं। दोनों मंत्री आज द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के लिए अहम बातचीत करेंगे।
CM केजरीवाल को लेकर विपक्षी गठबंधन INDIA करेगा विरोध प्रदर्शन
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आज विपक्षी गठबंधन INDIA अलायंस के नेता दिल्ली में बीजेपी दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस बात की जानकारी पहले ही दी थी। सीएम केजरीवाल फिलहाल हिरासत में है। दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया है।
कांग्रेस भी आज करेगी प्रदर्शन
कांग्रेस पार्टी आज दोपहर 12 बजे दिल्ली के 24 अकबर रोड पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications