PM मोदी आज करेंगे कोल इंडिया की दो परियोजनाओं का उद्घाटन, दिल्ली में होगी बीजेपी CEC की बैठक
Today in Politics: पीएम मोदी की आज कोल इंडिया की 1,393.69 करोड़ रुपये की दो प्रथम-मील कनेक्टिविटी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इस बारे में जानकारी पीएमओ की ओर से दी गई है। आपको बता दें कि इस परियोजनाओं के उद्घाटन के बाद कोयले की आपूर्ति में भारी संख्या में इजाफा होगा।

तो वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय चुनाव कमेटी की पहली बैठक गुरुवार आज दिल्ली में होगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत शीर्ष नेता शामिल होंगें।
बीजेपी लोकसभा चुनाव की पहली लिस्ट आज कर सकती है जारी
Recommended Video
बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। इस मीटिंग में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मंथन किया जाएगा, उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक के बाद बीजेपी लोकसभा चुनाव की पहली लिस्ट आज जारी कर सकती है।
हिमाचल में मचा है सियासी घमासान
हिमाचल में कांग्रेस सरकार पर अभी भी संकट मंडराया हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक CM सुखविंदर सुक्खू का सीएम पद जा सकता है। आज उन्होंने विधायकों सुबह के नाश्ते पर बुलाया है। ऐसी खबरें हैं कि प्रियंका गांधी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह से चर्चा की है। आज शाम तक हिमाचल की सियासी तस्वीर साफ हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications