Today in Politics : उद्धव ठाकरे आज जारी करेंगे लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची
Today in Politics: शराब नीति मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप पार्टा का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है।

आम आदमी पार्टी (आप) आज पीएम आवास का घेराव करेगी ।हालांकि दिल्ली पुलिस का कहना है कि उसने आम आदमी पार्टी को किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है।
'हमारे विरोध प्रदर्शन से कोई रोक नहीं सकता है'
लेकिन फिर भी आप पार्टी ने कहा है कि 'उन्हें विरोध प्रदर्शन से कोई रोक नहीं सकता है।'आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, संदीप पाठक और आतिशी ने कहा कि 'हमारा आंदोलन सड़क तक जारी रहेगा और हम न्याय के लिए लड़ते रहेंगे।'
उद्धव ठाकरे आज जारी करेंगे लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची
तो वहीं दूसरी ओर शिवसेना ( उद्धव ठाकरे गुट) आज लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी इस बारे में संजय राउत ने एक दिन पहले ही मीडिया को बयान जारी किया था। उम्मीद की जा रही है कि शिवसेना 16 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान करेगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिवसेना ( उद्धव ठाकरे गुट), एनसीपी ( शरद पवार गुट) और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर अभी भी पूर्ण सहमति नहीं बन पाई है इसलिए इनकी उम्मीदवारों की लिस्ट में देरी हो रही है।
कांग्रेस कैंडिडेट नकुलनाथ अपना नामांकन करेंगे
आज एमपी कांग्रेस के लिए अहम दिन है, आज छिंदवाड़ा से कांग्रेस कैंडिडेट नकुलनाथ अपना नामांकन करेंगे। इस दौरान उनके साथ एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार जैसे लोग भी मौजूद रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications