Today in Politics: राहुल गांधी और डीके शिवकुमार आज हैदराबाद में करेंगे रोड शो, शाह भी होंगे तेलंगाना में
Today in Politics 24 Nov 2023: चुनावी राज्य तेलंगाना में आज शुक्रवार 24 नवंबर 2023 को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के दिग्गज नेता जनसभाए करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज तेलंगाना के निजामाबाद, हैदराबाद और रंगारेड्डी में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं कांग्रेत नेता-सांसद राहुल गांधी और कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी तेलंगाना दौरे पर रहेंगे।
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार आज हैदराबाद में रोड शो करेंगे। इसके अलावा शराब नीति घोटाले में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजय सिंह की न्यायिक हिरासत आज खत्म होगी। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज गुजरात का दौरा करेंगे। वो गांधीनगर जाएंगे।

हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज तेलंगाना के दौरे पर रहेंगे। उम्मीद है कि वो भी हैदराबाद में रैली करें।
जानिए अमित शाह का आज का कार्यक्रम?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज चुनावी राज्य तेलंगाना के दौरे पर रहेंगे। अमित शाह निजामाबाद के आर्मूर विधानसभा क्षेत्र में दोपहर 12:30 बजे सार्वजनिक बैठक में हिस्सा लेंगे। उसके बाद अमित शाह रंगारेड्डी जिले की राजेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र दोपहर 02:30 बजे से रोड शो करेंगे।
अमित शाह का तीसरा कार्यक्रम रंगारेड्डी के सेरिलिंगमपल्ली विधानसभा क्षेत्र में दोपहर 03:30 बजे है। अमित शाह यहां रोड शो करेंगे। उसके बाद अमित शाह हैदराबाद में शाम 05:00 बजे अंबरपेट विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे।
डीके शिवकुमार ने तेलंगाना दौरे को लेकर क्या कहा?
डीके शिवकुमार ने अपने दौरे को लेकर कहा है कि, "मैं चुनाव प्रचार के लिए तेलंगाना जा रहा हूं। मैं दो दिनों तक प्रचार करूंगा। अगर पार्टी हमें प्रचार करने के लिए कहती है तो हमें जाना होगा।'' डीके शिवकुमार के साथ राहुल गांधी भी हैदराबाद में रोड शो करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications