Today in Politics: वाराणसी में आज पीएम मोदी कई परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
Today in Politics: पीएम मोदी की आज वाराणसी में कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, अपने संसदीय क्षेत्र में पीएम का ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है। आपको बता दें कि पीएम मोदी कल देर रात सूरत से वाराणसी पहुंच गए थे।

आज वो सीरगोवर्धन और करखियांव में जनसभा को संबोधित करेंगे और इसके बाद संत शिरोमणि रविदास की प्रतिमा का अनावरण करके, वहां के लंगर में भी शामिल होंगे।
14316.07 करोड़ रुपये की 36 परियोजनाओं की सौगात
लेकिन इससे पहले पीएम मोदी बीएचयू जाएंगे और उसके बाद वहां के स्वतंत्रता भवन में खेलकूद, फोटोग्राफी, ज्ञान और संस्कृत प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करके उनसे संवाद करेंगे। आपको बता दें कि पीएम आज यहां पर पूर्वांचल को 14316.07 करोड़ रुपये की 36 परियोजनाओं की सौगात देंगे, जिनमें अमूल प्लांट भी शामिल है।
जेपी नड्डा रहेंगे हिमाचल में
जहां पीएम मोदी का ये कार्यक्रम है, वहीं दूसरी ओर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज AIIMS बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश में नई सुविधाओं का उद्घाटन और विश्राम सदन का शिलान्यास करेंगे। इसकी जानकारी भाजपा के ट्विटर हैंडल पर दी गई है। नड्डा दिन के 11 बजे शिलान्यास करेंगे।
'डालो छापा, करो वसूली'
तो वहीं कांग्रेस आज दिन के 12 बजे एक प्रेसवार्ता करेगी, कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर ये जानकारी दी है। उसने लिखा है- 'डालो छापा, करो वसूली ', BJP की काली कमाई पर महासचिव (संचार) जयराम रमेश की स्पेशल प्रेस वार्ता। ये प्रेसवार्ता आज दिन के 12 बजे AICC, नई दिल्ली में होगी।












Click it and Unblock the Notifications