Today in Politics : केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ देशभर में AAP का प्रदर्शन आज
Today in Politics: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार शाम को गिरफ्तार किया, जिसके खिलाफ आज आम आदमी पार्टी देशभर में प्रदर्शन करेगी तो वहीं दूसरी ओर केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप पार्टी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी है।

AAP लीडर आतिशी करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
इसी विषय पर केजरीवाल की गिरफ्तारी पर AAP लीडर आतिशी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेगी। आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, संदीप पाठक और आतिशी ने कहा कि हमारा आंदोलन सड़क तक जारी रहेगा और हम न्याय के लिए लड़ते रहेंगे।
राहुल गांधी आज केजरीवाल से मुलाकात भी कर सकते है
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज अरविंद केजरीवाल से मुलाकात भी कर सकते हैं। इससे पहले उन्होंने केजरीवाल के परिवारवालों से बात भी की थी और जमकर बीजेपी पर आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि 'ये सबकुछ जो कुछ भी हो रहा है, वो पीएम मोदी के इशारों पर हो रहा है, ये बीजेपी की तानाशाही है और वो लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। '
पीएम मोदी भूटान की राजकीय यात्रा पर रवाना
जहां दिल्ली में इतना बवाल मचा है वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी आज भूटान की दो दिवसीय राजकीय दौरे के लिए प दिल्ली से रवाना हो गए हैं, हालांकि पहले मौसम की खराबी की वजह से ये यात्रा स्थगित करनी पड़ी थी। आपको बता दें कि वो अपनी यात्रा पर भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और उनके पिता जिग्मे सिंग्ये वांगचुक (भूटान के पूर्व नरेश) से मुलाकात करेंगे। पीएमओ की ओर से ये इस बारे में जानकारी दी गई है।
हिमाचल से आ सकती है बड़ी खबर
हिमाचल की राजनीति में बड़ा सियासी उबाल आया हुआ है, ऐसी खबरें हैं कि कांग्रेस के 6 बागी विधायक आज भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इन सभी ने कल देर रात गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है, इससे पहले, ये सभी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिले थे, अगर ये सभी भाजपा को ज्वाइन करते हैं तो निश्चित तौर पर लोकसभा चुनाव से ठीक पहले ये कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा झटका होगा।












Click it and Unblock the Notifications