Today in Politics: PM मोदी समेत कई दिग्गज नेता राम मंदिर कार्यक्रम में होंगे शामिल, जानिए क्या करेगा विपक्ष?

Today in Politics 22 Jan 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्य अथिति के तौर पर शामिल होंगे। पीएम नरेंद्र मोदी समेत देश के तमाम दिग्गज नेता राम मंदिर के उद्घाटन समारोह के लिए अयोध्या जाएंगे।

देश की तमाम विपक्षी पार्टियों ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से दूरी बना ली है। कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के नेताओं ने कहा है कि ये राम मंदिर का उद्घाटन नहीं बल्कि राजनीतिक कार्यक्रम है।

Today in Politics

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के तहत असम में वैष्णव विद्वान श्रीमंत शंकरदेव के जन्मस्थान पर पूजा-अर्चना करेंगे। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी भी राम मंदिर समारोह में शामिल नहीं होने वाली हैं। सीएम ममता बनर्जी आज कोलकाता में अंतर-धार्मिक रैली करेंगी।

आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी राम मंदिर कार्यक्रम से दूरी बना ली है। आप पार्टी आज दिल्ली में शोभा यात्रा निकालेगी। हालांकि कुछ विपक्षी पार्टियों के प्रमुख राम मंदिर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या आ सकते हैं।

पीएम मोदी का आज का कार्यक्रम

  • -पीएम नरेंद्र मोदी आज सुबह 10.25 पर अयोध्या धाम के महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
  • -यहां से पीएम मोदी सीधे 10:45 पर अयोध्या हैलीपैड पर जाएंगे।
  • -अयोध्या हैलीपैड से पीएम मोदी सीधे लगभग 11 बजे राम जन्मभूमि स्थल (राम मंदिर) जाएंगे।
  • - राम मंदिर पहुंचने पर पीएम मोदी 11 बजे से 12 बजे तक विभिन्न आयोजनों में हिस्सा लेंगे।
  • - दोपहर 12.05 बजे से 12.55 तक प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पीएम मोदी शामिल होंगे।
  • - दोपहर एक बजे कार्यक्रम खत्म होने के बाद पीएम मोदी समारोह स्थल पर पहुंचेंगे। जहां पीएम मोदी अन्य विशिष्ट अतिथियों के साथ मिलेंगे।
  • -इसके बाद पीएम मोदी संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी संबोधित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+