Today in Politics: PM मोदी आज महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु का करेंगे दौरा, उपराष्ट्रपति जाएंगे अहमदाबाद

Today in Politics 18 Jan 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार 19 जनवरी को महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु का दौरा करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी चेन्नई में 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023' के उद्घाटन समारोह का शुभारंभ करेंगे। महाराष्ट्र में पीएम मोदी लगभग 2,000 करोड़ रुपये की 8 अमृत परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

पीएम मोदी इसके अलावा डीडी पोधिगई चैनल को डीडी तमिल के रूप में लॉन्च करेंगे। पीएम मोदी देश में प्रसारण क्षेत्र को मजबूत करने के लिए 250 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ भी करेंगे।

Today in Politics

पीएम मोदी बेंगलुरु में बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर कैम्पस का उद्घाटन करेंगे। जो अमेरिका के बाहर बोइंग का इस तरह का सबसे ज्यादा निवेश है।

पीएम मोदी का आज का कार्यक्रम

पीएम मोदी सुबह लगभग 10:45 बजे महाराष्ट्र के सोलापुर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। उसके बाद पीएम मोदी दोपहर लगभग 2:45 बजे कर्नाटक के बेंगलुरु में बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही बोइंग सुकन्या कार्यक्रम का भी शुभारंभ करेंगे।

पीएम मोदी शाम लगभग 6 बजे तमिलनाडु के चेन्नई में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। पीएम मोदी छठे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। यह चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे अहमदाबाद का दौरा

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 19 जनवरी 2024 को गुजरात अहमदाबाद के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अपनी यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गुजरात विश्वविद्यालय के 72वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

ये भी पढ़ें- प्राण प्रतिष्ठा से पहले 'जटायु से जुड़े' इस मंदिर में पूजा करने पहुंचे पीएम मोदी, गाया राम भजन, देखें VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+