Today in Politics: PM मोदी विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों करेंगे संवाद, जानिए अन्य नेताओं का शेड्यूल

Today in Politics 18 Jan 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार 18 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों के साथ संवाद करेंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी 18 जनवरी 2024 को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों के साथ बातचीत करेंगे। पीएम मोदी इस अवसर पर उपस्थित लोगों को भी संबोधित करेंगे।

Today in Politics

कार्यक्रम में देश भर से विकसित भारत संकल्प यात्रा के हजारों लाभार्थी शामिल होंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय स्तर के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

पीएम मोदी ने 15 नवंबर, 2023 को विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरु होने के बाद से पूरे देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों के साथ नियमित रूप से बातचीत की है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी ने पांच बार 30 नवंबर, 9 दिसंबर, 16 दिसंबर, 27 दिसंबर और 8 जनवरी 2024 को बातचीत हुई है।

इसके अलावा पीएम मोदी ने पिछले महीने अपनी वाराणसी यात्रा के दौरान लगातार दो दिन (17-18 दिसंबर) को विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों के साथ आमने-सामने बातचीत की थी।

जेपी नड्डा दिल्ली में सार्वजनिक कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली में सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। जेपी नड्डा 'स्वच्छ तीर्थ अभियान' के तहत सुबह 11:30 बजे न्यू संजय अमर कॉलोनी में पशुपति नाथ मंदिर में श्रमदान देंगे। एक अन्य कार्यक्रम में जेपी नड्डा 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' में हिस्सा लेंगे।

कपिल मोरेश्वर आंध्र प्रदेश में इस कार्यक्रम में होंगे शामिल

केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल 18 जनवरी, 2024 को आंध्र प्रदेश के तिरूपति में स्वस्थ कल की ओर स्वस्थ गांव विषय पर आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+