Today in Politics: PM मोदी BJP के राष्ट्रीय अधिवेशन को करेंगे संबोधित, किसान-सरकार के बीच आज होगी बातचीत

Today in Politics: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राष्ट्रीय परिषद की 2 दिवसीय बैठक का आज रविवार 18 फरवरी को आखिरी दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

इस दौरान पीएम मोदी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का एजेंडा भी कार्यकर्ताओं के सामने प्रस्तुत कर सकते हैं। पीएम मोदी संबोधन के जरिए बीजेपी के चुनावी अभियान के बारे में भी जानकारी देंगे। ये बैठक भारत मंडपम में हो रहा है।

Today in Politics

पहले दिन भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में 370 सीटें जीतने का लक्ष्य सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है बल्कि यह श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं की श्रद्धांजलि होगी।

किसानों और सरकार के बीच चौथे राउंड की आज होगी बातचीत

किसान आंदोलन कर रहे किसानों और केंद्र सरकार के बीच आज चौथे राउंड की बातचीत होगी। इससे पहले किसानों और सरकार के बीच तीन दौर की बैठक हो चुकी है। जिसका कोई नतीजा नहीं निकला है। इस बैठक में किसान नेता और केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में कोई समाधान निकल सकता है।

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में क्या कहा|?

म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन (एमएससी), जो जर्मनी के म्यूनिख के होटल बायरिशर हॉफ में आयोजित किया गया है। इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि कई विकल्प रखने के लिए भारत की आलोचना नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध के बीच मास्को पर संबंधित प्रतिबंधों के बावजूद रूसी तेल खरीदने के अपने रुख और प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

म्यूनिख सम्मेलन में एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और जर्मन विदेश मामलों की मंत्री एनालेना बेयरबॉक के साथ भी बातचीत की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+