Today in Politics: PM मोदी आज से UAE के दौरे पर, बिहार विधानसभा में नए स्पीकर का होगा चुनाव
Today in Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज और 14 फरवरी 2024 तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। 2015 के बाद से यह पीएम मोदी की संयुक्त अरब अमीरात की सातवीं यात्रा होगी और पिछले आठ महीनों में तीसरी यात्रा होगी।
पीएम मोदी 14 फरवरी को वहां अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर BAPS मंदिर का उद्घाटन करेंगे। ये दुनिया के सबसे हिंदू मंदिरों में से एक है। पीएम मोदी इसके अलावा यहां यूएई के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।

पीएम मोदी और राष्ट्रपति शेख मोहम्मद दोनों नेता देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और गहरा, विस्तारित और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा दोनों नेता आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचार करेंगे।
पीएम मोदी यूएई के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री महामहिम शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम से भी मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी दुबई में आयोजित होने वाले विश्व सरकार शिखर सम्मेलन 2024 में सम्मानित अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे और शिखर सम्मेलन में एक भाषण देंगे।
बिहार विधानसभा में नए स्पीकर का आज होगा चुनाव
बिहार विधानसभा में आज नए स्पीकर का चुनाव होना है। भाजपा के नंदकिशोर यादव आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
बिहार विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था बिहार विधानसभा से अवध बिहार चौधरी को हटाए जाने के बाद नंदकिशोर यादव को नया स्पीकर बनाने पर फैसला किया गया है। नंदकिशोर यादव आज सुबह 10:30 बजे नामांकन करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications