Today in Politics: कांग्रेस में शामिल होंगी CM जगन रेड्डी की बहन YS शर्मिला, बृजभूषण के खिलाफ होगी सुनवाई
Today in Politics 4 Jan 2024: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला आज कांग्रेस में शामिल होंगी। वाईएस शर्मिला को कांग्रेस लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले आंध्र प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। वाईएस शर्मिला का उनके भाई जगन मोहन रेड्डी से राजनीतिक मतभेद हैं।
भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों की याचिका पर आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट सुनवाई करेगी। बृजभूषण शरण सिंह पर छह महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

कांग्रेस आज 'भारत न्याय यात्रा' का लोगो जारी कर सकती है। भारत के 14 राज्यों से गुजरने वाली राहुल गांधी 'भारत न्याय यात्रा' 14 जनवरी से शुरू हो रही है। आज इसी यात्रा का लोगो कांग्रेस द्वारा जारी किया जा सकता है। कांग्रेस पार्टी के रणनीतिकारों की मानें तो राम मंदिर के शुभारंभ से पहले यात्रा को शुरू करके उनकी पार्टी और मजबूती से सामने आएगी।
दिल्ली में आज से आम आदमी पार्टी (AAP) 'मैं भी केजरीवाल जन संवाद' कैंपेन शुरू करेगी। राज्यसभा सांसद संदीप पाठक इसकी जानकारी दी है। आप के विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि 250 वार्डों के लोगों से संवाद किया जाएगा। जहां उनसे पूछा जाएगा कि सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी की गिरफ्तारी के बाद इस्तीफा देना चाहिए या नहीं।
राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आज पाली दौरे पर रहेंगे। जहां सीएम भजनलाल शर्मा विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में शामिल होंगे। उसके अलावा सोजत के गागुड़ा पहुंचने का कार्यक्रम है। वहीं भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह आज जयपुर पहुंचेंगे। जहां वो सीएम भजनलाल शर्मा से मुलाकात करेंगे।
केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल आज बीकानेर जाएंगे। अर्जुनराम मेघवाल वहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके अलावा आज पीएम मोदी के जयपुर दौरे की सुरक्षा को लेकर एक उच्चस्तरीय मीटिंग भी है।












Click it and Unblock the Notifications