Today in Politics : 10 लोकसभा सीटों पर मोदी की नमो रैली आज, शाह करेंगे यूपी में जनसभा

Today in Politics: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर देश में सियासी पारा चरम पर है, सभी दल प्रचार-प्रसार में जुटे हैं, इसी कड़ी के तहत पीएम मोदी आज 10 लोकसभा सीटों के सभी बूथों पर 'नमो ऐप' के माध्यम से नामो रैली को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर वह कुछ बूथ अध्यक्षों से बात भी करेंगे।

Today in Politics

जिन दस लोकसभा सीटों के लोगों को वो संबोधित करने वाले हैं, वो सीटे हैं-संभल, बदायूँ, बरेली, आँवला, एटा, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद और मैनपुरी। इन सभी सीटों पर 7 मई यानी तीसरे चरण में मतदान होगा। इस रैली की जानकारी बीजेपी के सोशल मीडिया अकाउंट पर दी गई है।

नड्डा रहेंगे राजस्थान में, शाह करेंगे यूपी में जनसभा

जहां पीएम मोदी का ये कार्यक्रम है,वही दूसरी ओर BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा आज राजस्थान के झालावाड़ में जनसभा को संबोधित करने वाले हैं तो वहीं गृहमंत्री अमित शाह UP के मुजफ्फनगर और मुरादाबाद में जनसभा करेंगे।

बीजेपी के बड़े नेता अलग-अलग राज्यो में जनसभाएं कर रहे हैं

बीजेपी पूरी तरह से इस वक्त चुनाव प्रचार में लगी है उसके शीर्ष नेता अलग-अलग राज्यो में जनसभाएं कर रहे हैं। मालूम हो कि पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को होने वाली है।

AAP के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देंगे NDA नेता

जहां एक ओर नेताओं की रैली होने वाली है, वहीं दूसरी ओर आज एनडीए नेता AAP के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देंगे।

महागठबंधन के नेताओं ने बीजेपी के खिलाफ की थी महारैली

क्योंकि बीते 31 मार्च को सीएम अरविंद केजरीवाल, जो कि शराब निधि घोटाले में ईडी की ओर से अरेस्ट किए गए हैं और इस वक्त न्यायिक हिरासत में हैं, की गिरफ्तारी के खिलाफ एक महारैली की थी।

'बीजेपी के इशारे पर अरविंद केजरीवाल को निशाना बनाया है'

आप का कहना है कि ईडी ने बीजेपी के इशारे पर अरविंद केजरीवाल को निशाना बनाया है। पीएम मोदी तानाशाह हैं लेकिन वो लोग दबने वाले नहीं हैं और वो इसके खिलाफ आवाज उठाते ही रहेंगे।

राहुल गांधी आज वायनाड से करेंगे नामांकन!

तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज केरल के वायनाड सीट से अपना नामांकन दाखिल करने वाले हैं। बता दें कि इस सीट पर 26 अप्रैल को वोटिंग होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+