Today in Politics: INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज, सीट बंटवारे पर हो सकता है फैसला

Today in Politics: आगामी लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बचे हैं, ऐसे में विपक्षी दलों ने चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। इसी सिलसिले में विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक की आज चौथी बैठक होने जा रही है। बता दें कि इंडिया ब्लॉक में कुल 28 विपक्षी दल हैं, जिन्होंने एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।

आज होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक में मुख्य रूप से सीटों के बंटवारे पर चर्चा हो सकती है। माना जा रहा है कि सभी दल इस बैठक में सकारात्मक एजेंडा तैयार करने की कोशिश करेंगे ताकि आने वाले लोकसभा चुनाव में रणनीति को तैयार किया जा सके।

india alliance

इसके साथ ही जनसभाओं को लेकर भी आज की बैठक में चर्चा हो सकती है। आज होने वाली यह बैठक अशोका होटल में होनी है। इस बीच ममता बनर्जी ने कहा है कि वह देशभर में चुनाव प्रचार करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने गठबंधन के अन्य सहयोगियों से भी पूरे देश में चुनाव प्रचार करने को कहा है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी इसको लेकर ममता बनर्जी ने चर्चा की है। वहीं जदयू के शीर्ष नेता नीतीश कुमार और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे भी बैठक के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं।

आज होने वाली बैठक में हिस्सा लेने के लिए लालू प्रसाद यादव बेटे तेजस्वी यादव के साथ दिल्ली पहुंच गए हैं। दिल्ली पहुंचने से पहले लालू प्रसाद यादव ने कहा कि हम लोग मिलकर चुनाव लड़ेंगे और इनको (नरेंद्र मोदी) को सरकार हटाकर बाहर कर देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+