भारत में अपनी संपत्ति को बचाने के लिए वापस आने की तैयारी कर रहा विजय माल्या!

नई दिल्ली। तमाम बैंकों का 9000 करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज लेने वाला विजय माल्या आखिरकार भारत लौटने की तैयारी कर रहा है। जिस तरह से भारत में उसकी संपत्ति एक के बाद एक उसके हाथ से जा रही है, उसे देखते हुए माल्या भारत वापसी की तैयारी कर रहा है। माना जा रहा है कि अपनी संपत्ति को बचाने की योजना से माल्या वापस भारत लौट रहा है। केंद्र सरकार के नए बेनामी संपत्ति कानून के तहत तमाम एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं और लगातार एक के बाद एक विजय माल्या की संपत्ति को कब्जे में ले रही है।

भगोड़ा घोषित

भगोड़ा घोषित

कोर्ट ने विजय माल्या को भगोड़ा घोषित कर दिया है, जिसके बाद उसकी संपत्तियां एक एक करके माल्या के कब्जे से जा रही है। नए बेनामी संपत्ति कानून के अनुसार अगर कोई वित्तीय अपराधी है और कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया है तो सरकार उसकी जमीन को जब्त कर सकती है। जानकारी के अनुसार अधिकारियों को माल्या वापस लौटने के संकेत दे रहा है। वह तमाम बैंकों के साथ भी समझौता करने की कोशिश कर रहा है।

तमाम बैंकों के संपर्क में

तमाम बैंकों के संपर्क में

सूत्रों की मानें तो अपने कर्ज को खत्म करने के लिए विजय माल्या तमाम बैंकों के संपर्क में है और उनसे बात कर रहा है। यही नहीं माल्या ईडी के अधिकारियों से भी बात कर रहा है। हालांकि माल्या की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन शीर्ष सूत्रों के अनुसार फ्यजिटिव इकॉनोमिक ऑफेंडर्स ऑर्डिनेंस 2018 के डर से माल्या वापस भारत आना चाहता है।

कानूनी रास्ता अपनाएगा

कानूनी रास्ता अपनाएगा

माल्या ने इस बात के भी संकेत दिए हैं कि वह उसके खिलाफ की गई कार्रवाई को कोर्ट में चुनौती देगा। नए कानून के तहत माल्या की जिन संपत्तियों को सीज किया गया है उसके खिलाफ वह कोर्ट में जा सकता है। साथ ही वह इस पूरे मामले में कानून की मदद भी कर सकता है और जांच में सहयोग कर सकता है। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि यह पूरी बातचीत और समझौता इस बात पर निर्भर करेगा कि कर्ज को चुकाने के लिए माल्या क्या विकल्प सामने लेकर आता है।

इसे भी पढ़ें- मुस्लिम युवक ने शादी के लिए किया धर्म परिवर्तन, विवाह के बाद पत्नी ने छोड़ा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+