पेट्रोल-डीजल की कीमतों को GST के दायरे में लाने के सवाल पर अनुराग ठाकुर ने दिया क्या जवाब, जानिए
नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण कल यानी आठ मार्च से शुरू हुआ है। आज सत्र का दूसरा दिन है। पेट्रोल की बढ़ती कीमत को लेकर आज सुबह से ही दोनों सदन में विपक्ष ने जोर हंगामा किया, जिसके कारण कार्यवाही बार-बार स्थगित की गयी। अंतत: जब हंगामा नहीं थमा तो दोनों ही सदन की कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दिया है। आज सत्र के दौरान विपक्ष बार-बार ये सवाल पूछ रहा था पेट्रोल औश्र डीजल की कीमतों को GST के दायरे में क्यों नहीं लाया गया। इसपर राज्यसभा में अनुराग ठाकुर ने जवाब दिया।

Recommended Video
उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने के लिए अभी तक कोई सिफारिश नहीं की गई। अनुराग ठाकुर ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब में कहा कि जीएसटी के दायरे में पेट्रोल और डीजल लाने के लिए, जीएसटी परिषद की सिफारिश आवश्यक है। अभी तक ऐसी कोई सिफारिश नहीं की गई है।












Click it and Unblock the Notifications