प्रशांत किशोर बोले- बीजेपी बंगाल में ताकतवर, लेकिन नहीं पार करेगी 100 सीटों का आंकड़ा
नई दिल्ली, अप्रैल 12: बंगाल में चार चरणों के मतदान हो गए हैं। इस चुनाव में बीजेपी और टीएमसी के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही है। अभी दो दिन पहले टीएमसी के रणनीतिकार प्रशांत किशोर का क्लब हाउस ऑडियो सामने आया था, जिसमें वो पीएम मोदी को बंगाल में प्रसिद्ध चेहरा बता रहे थे। इसके बाद बीजेपी ने दावा किया कि टीएमसी और उनके रणनीतिकार ने बंगाल में हार मान ली है। जिस वजह से अब ये साफ हो गया है कि बीजेपी ही वहां पर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। इस पर अब फिर से प्रशांत किशोर ने सफाई दी है।
Recommended Video

न्यूज चैनल NDTV को दिए इंटरव्यू में प्रशांत किशोर ने कहा कि बीजेपी बंगाल में एक शक्तिशाली राजनीतिक ताकत है और उसे कम करके नहीं आंका जा सकता है। ममता बनर्जी भी बंगाल की सबसे शक्तिशाली नेता रहीं। इस वजह से टीएमसी इस बार भी चुनाव जीतने जा रही है, जहां तक बीजेपी का सवाल है वो 100 सीटों से ज्यादा नहीं जाएगी। प्रशांत किशोर ने ये माना कि कुछ जगहों पर एंटी इनकम्बेंसी है, लेकिन पार्टी ने उसको दूर कर दिया था। वहीं जो नेताओं के खिलाफ असंतोष की बात सामने आई थी, वो स्थानीय नेताओं के खिलाफ है, ममता बनर्जी के खिलाफ नहीं। दीदी अभी भी सबसे लोकप्रिय नेता हैं।
प्रशांत के मुताबिक उनका फार्मूला कम से कम 45 फीसदी वोट लेना है। बंगाल के जानने वाले लोग ये मानते हैं कि महिलाएं ज्यादातर ममता दीदी के पक्ष में हैं। पिछले 10 सालों में उनके जितनी लोकप्रियता किसी महिला को नहीं मिली। उन्होंने आगे कहा कि मैं मानता हूं कि पहले चार राउंड में बहुत करीबी लड़ाई है, इसका मतलब ये है कि टीएमसी बीजेपी के गढ़ों में भी कड़ी रेस में है।
क्लब हाउस लीक पर प्रशांत किशोर ने कहा कि वो लीक नहीं था। सब कुछ सही है। एक रणनीतिकार के रूप में मेरा काम किसी भी प्रतिद्वंदी को कम समझना नहीं है। बीजेपी प्रचार तंत्र समेत अनेकों संसाधनों का प्रयोग कर लहर बनाने में जुटी है। जो शेड्यूल चुनाव आयोग ने तैयार किया था वो भी किसी एक के पक्ष में था, मैंने ऐसा शेड्यूल कभी नहीं देखा है। एक जिले में तीन चरण में मतदान हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications