'बंगाल में लगा रही सितारों पर निशाना', अभिषेक बनर्जी का कांग्रेस पर तंज, कहा- अपनी जमीन भी नहीं संभल रही
विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए बनी इंडी अलायंस के घटक दल आपस में ही उलझते नजर आ रहे हैं। एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस ने कांग्रेस की असम में हार पर निशाना साधते हुए पार्टी की महत्वाकांक्षाओं पर तंज किया है।
असम हिल्स परिषद के चुनाव में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन पर पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

टीएमसी प्रमुख और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पार्टी से असम में अपनी जगह वापस नहीं ली जा रही और बंगाल में सितारों पर निशाना साधने की उम्मीद लगाए बैठी है। दरअसल, कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। इसे लेका अभिषेक बनर्जी ने सवाल खड़े किए हैं।
असम में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर निशाना
असम के दिमा हसाओ जिले में उत्तरी कछार हिल्स स्वायत्त परिषद (एनसीएचएसी) में कांग्रेस की निराशाजनक हार के बाद टीएमसी नेता ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार अभिषेक बनर्जी ने कहा, "कांग्रेस असम में तो अपनी जगह वापस पा नहीं पा रही, लेकिन बंगाल में सितारों को निशाना बनाने जैसी आकांक्षाएं लगाए बैठी है।"
टीएमसी नेता ने कांग्रेस की ओर से बंगाल में ज्यादा सीट मांगने पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी जमीन बचा नहीं पा रही और दूसरे राज्यों में बड़े सपने देख रही है।
यह भी देखें: कांग्रेस से तोड़ा 55 साल का पारिवारिक रिश्ता, कौन हैं मिलिंद देवड़ा? जानें उनके राजनीतिक सफर के बारे में
'अपनी जमीन भी कब्जा नहीं कर पा रही कांग्रेस'
उन्होंने एक्स पर चुनाव का डाटा शेयर करते हुए लिखा, "पहली बार एनसीएचएसी चुनाव लड़ने के बावजूद ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस असम ने प्राथमिक विपक्ष - कांग्रेस से अधिक वोट शेयर हासिल किया। कोई कह सकता है कि बंगाल में उनकी सीट हिस्सेदारी की आकांक्षाएं सितारों पर निशाना साधने के समान हैं, जब वे अपने ही बैकयार्ड में जमीन पर पकड़ नहीं बना सके!"
यह भी देखें: 'मुरली देवड़ा हमेशा कांग्रेस के साथ खड़े रहे', मिलिंद के इस्तीफे पर पार्टी ने याद दिलाई पिता की प्रतिबद्धता
बीजेपी ने कांग्रेस को दी शिकस्त
असम के दिमा हसाओ जिले में उत्तरी कछार हिल्स स्वायत्त परिषद (एनसीएचएसी) में बीजेपी ने अपनी सत्ता बरकरार रखी है। पार्टी ने 30 सदस्यीय परिषद चुनावों में 25 सीटों पर जीत दर्ज की है। बीजेपी का कुल वोट शेयर 55.52 फीसद रहा है।
जबकि कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। पार्टी महज 8.87 फीसद वोट शेयर ही हासिल कर सकी। इस चुनाव में टीएमसी ने पहली बार चुनाव लड़ा और 7.63 फीसद वोट हासिल किया है।
यह भी देखें: राहुल के करीबी मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे पर बीजेपी का तंज, कहा पहले अपने नेताओं के साथ न्याय कर ले कांग्रेस
बंगाल में सीट शेयरिंग को लेकर फंसा पेंच
पश्चिम बंगाल में लोकसभा की 42 सीटों में से टीएमसी कांग्रेस को केवल दो सीटें देना चाहती है। जबकि कांग्रेस कम से कम 6 सीटों पर चुनाव लड़ने की पेशकश कर रही है। इसी मुद्दे को लेकर दोनों दलों में सहमति नहीं बन पा रही है।
यही वजह है कि दोनों दलों के नेता एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। पिछले लोकसभा चुनावों में, टीएमसी ने 22 सीटें जीती थीं, जबकि बीजेपी को 18 सीटों पर जीत मिली थी। बाकी बची दो सीटें कांग्रेस की झोली में गई थी।
यह भी देखें: '55 सालों का रिश्ता खत्म...', मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, इस पार्टी में हो सकते हैं शामिल












Click it and Unblock the Notifications