एसजी तुषार मेहता-सुवेंदु अधिकारी के बीच 'मीटिंग' को लेकर राष्ट्रपति से मिलेंगे टीएमसी सांसद

तुषार मेहता-सुवेंदु अधिकारी कोलेकर राष्ट्रपति से मिलेंगे टीएमसी सांसद

नई दिल्ली, 3 जुलाई: पश्चिम बंगाल से भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी के दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के घर जाने के मामले को लेकर टीएमसी ने कड़ा रुख अपनाया है। पीएम को चिट्ठी लिखने के बाद तृणमूल कांग्रेस के सांसद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात करेंगे। टीएमसी सांसद सुखेंदु शेखर रॉय और महुआ मोइत्रा राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे।

TMC MPs to meet President ramnath Kovind over SG Tushar Mehta and Suvendu Adhikari meeting issue

टीएमसी के सांसद सुखेंदु शेखर ने कहा कि वह महुआ मोइत्रा के साथ सोमवार को राष्ट्रपति कोविंद से मिलेंगे। शेखर ने कहा कि हम राष्ट्रपति को एसजी तुषार महता और शुभेंदु अधिकारी की मीटिंग की जानकारी देंगे और उनका ध्यान इस ओर दिलाएंगे।

गुरुवार को एसजी के घर पहुंचे थे सुवेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी इस हफ्ते दिल्ली आए थे। यहां उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद गुरुवार को वो सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के घर भी पहुंचे थे। इसको लेकर तृणमूल कांग्रेस ने मेहता पर सवाल उठाए हैं। हालांकि तुषार मेहता ने कहा है कि सुवेंदु उनके घर आए जरूर लेकिन वो उनसे मिले नहीं थे। तुषार मेहता ने कहा कि सुवेंदु अधिकारी बिना पूर्व जानकारी के आए थे। मैं पहले से ही पूर्व-निर्धारित बैठक में था। ऐसे में मैंने कर्मचारी के माध्यम से उनसे मिलने में असमर्थता जता दी थी।

टीएमसी ने पीएम को भी लिखा

टीएमसी के सांसद डेरेक ओ ब्रायन, सुखेंदु शेखर रॉय और महुआ मोइत्रा ने पीएम को भी इस मामले में खत लिखा है। पीएम को लिखे पत्र में टीएमसी सांसदों ने कहा है कि सुवेंदु अधिकारी और तुषार मेहता के बीच यह कथित मुलाकात उचित नहीं है क्योंकि भाजपा विधायक नारद और शारदा मामलों में आरोपी हैं और इन मामलों की जांच चल रही है। तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मेहता को हटाए जाने की मांग की है।

टीएमसी का क्या कहना है

टीएमसी का कहना है कि नारद मामले में तुषार मेहता सुप्रीम कोर्ट में सीबीआइ की पैरवी कर रहे हैं। वहीं भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी नारद और शारदा घोटाले में आरोपी हैं। टीएमसी के नेताओं का कहना है कि ऐसे में सुवेंदु अधिकारी और तुषार मेहता की मुलाकात एक बहुत बड़ा सवाल खड़ा करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+