टीएमसी सांसद श्रंजॉय बोस ने पार्टी और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया
कोलकाता। सारदा चिट फंड घोटाले में फंसे टीएमसी सांसद श्रृंजॉय बोस ने टीएमसी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। यही नहीं बोस ने राज्यसभा से अपनी सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। बोस को सारदा चिट फंड घोटाले में लिप्त होने के चलते सीबीआई ने गिरफ्तार कर किया था। हालांकि उन्हें दो दिन पहले जमानत मिल गयी है।

श्रृंजॉय बोस के इस्तीफे को टीएमसी पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। टीएमसी के शीर्ष नेताओं पर सारदा घोटाले की आंच आने के चलते ममता बनर्जी की मुश्किलें काफी बढ़ गयी हैं। वहीं मुकुल घोष ने भी ममता बनर्जी पर संगीन अपराध लगाये थे। यही नहीं ममता के बेहद करीबी माने जाने वाले मुकुल रॉय की भी ममता ते लल्खी कुछ दिन पहले सामने आयी थी।
गौरतलब है कि ममता ने भाजपा पर सीबीआई के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया था। वहीं उन्होंने कहा था कि बोस पर शारदा घोटाले में शामिल होने का झूठा आरोप लगाया गया है। बीजेपी उनसे बदला ले रही है। उन्होंने कहा, 'जिन लोगों निवेशकों को धोखा दिया, उन पर कार्रवाई करने के बजाया सीबीआई सारदा को धोखा देने वालों पर कार्रवाई कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications