पेगासस मामले पर राज्यसभा में जमकर हंगामा, TMC सांसद ने IT मंत्री के हाथ से पेपर छीनकर फाड़ा
नई दिल्ली, जुलाई 21: राज्यसभा में गुरुवार को उस समय हाई ड्रामा देखने को मिला जब विपक्ष ने कई मुद्दों पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस सांसदों ने सदन में उस समय भारी हंगामा किया जब आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव पेगासस मामले पर स्टेटमेंट देने के लिए खड़े हुए थे। सांसद शांतनु सेन ने आईटी मंत्री के हाथ से स्टेटमेंट पेपर छीनकर फाड़ दिया। इतना ही नहीं पेपर के टुकड़े उपसभापति की कुर्सी की तरफ फेंक दिए। इसके बाद मार्शल को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा।
Recommended Video

पेगासस मामले में जब आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव पेगसस मामले पर स्टेटमेंट देने के लिए खड़े हुए वैसे ही विपक्षी सांसद सदन के वेल में पहुंचे गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस पर उपसभापति हरिवंश ने विरोध करने वाले सांसदों से असंसदीय व्यवहार ना करने और अपनी-अपनी सीटों पर वापस जाने और मंत्री को अपना बयान पूरा करने का आग्रह किया।
इसके बाद जैसे ही वैष्णव ने बयान देना शुरू किया, टीएमसी सांसद शांतनु सेन उनकी सीट पर गए और मंत्री से कागज छीन लिया और उसे फाड़ दिया। इसके बाद सासंद ने कागज के टुकड़ों को उपसभापति के उपर उछाल दिया। सदन में हंगामा थमते न देख, उपसभापति ने सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी। हंगामे के बाद राज्यसभा शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
इससे पहले आज, विपक्षी सांसदों द्वारा पेगासस स्पाइवेयर और अन्य का उपयोग करके कथित जासूसी का मुद्दा उठाए जाने के बाद सदन को दो बार स्थगित किया गया था। उधर पेगासस मामले पर राज्यसभा में बात रखते हुए आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने मीडिया रिपोर्ट पर सवाल उठाए, उन्होंने कहा कि संसद सत्र से एक दिन पहले पेगसस मामले पर प्रेस रिपोर्ट आना सिर्फ संयोग नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि पेगसस से व्हाट्सएप की हेकिंग का दावा पहले भी किया गया था लेकिन सुप्रीम कोर्ट में सभी ने इस बात को नकारा था।












Click it and Unblock the Notifications