‘दिल्ली पुलिस ने हमें किडनैप कर लिया’, TMC सांसद ने 5 सांसदों को अज्ञात जगह पर ले जाने का किया दावा

TMC नेताओं का 10 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल इलेक्शन कमिश्नर से मिलने पहुंचा था। इसके बाद सभी 24 घंटे के लिए ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए। जिसके बाद प्रदर्शन कर रहे TMC नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

इस बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता और राज्यसभा सांसद साकेत गोखले ने दिल्ली पुलिस द्वारा पार्टी नेताओं को हिरासत में लिए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस पर पार्टी के 5 सांसदों और 4 पूर्व सांसदों के अपहरण का आरोप लगाया है।

Saket Gokhale

गोखले ने दावा किया कि हिरासत में लिए गए प्रतिनिधिमंडल को ये बताया गया था कि उन्हें दिल्ली के मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन ले जाया जाएगा, लेकिन बस उन्हें अज्ञात स्थान पर ले जा रही थी।

एक्स पर एक पोस्ट में साकेत गोखले ने कहा, 'दिल्ली पुलिस ने हम 5 टीएमसी सांसदों और 4 पूर्व सांसदों का अपहरण कर लिया है। हम चुनाव आयोग पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और हमें बताया गया कि हमें मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन ले जाया जाएगा। और फिर, अचानक, बस का रूट बदल दिया गया और वह एक अज्ञात स्थान पर जा रही है।"

आपको बता दें कि आज सोमवार को चुनाव आयोग मुख्यालय के बाहद टीएमसी नेताओं का डेलीगेशन प्रदर्शन कर रहा था। धरना देने वालों में TMC के 5 सांसद डेरेक ओ'ब्रायन, मोहम्मद नदीमुल हक, डोला सेन, साकेत गोखले और सागरिका घोष थे।

इसके अलावा तीन पूर्व सासंद अर्पिता घोष, शांतनु सेन और अबीर रंजन विश्वास वहां मौजूद थे। टीएमसी विधायक विवेक गुप्ता और टीएमसी युवा नेता सुदीप राहा भी धरना दे रहे थे। ये सभी CBI, ED और NIA प्रमुख को बदलने की मांग कर रहे थे।

बता दें कि इससे पहले तृणमूल कांग्रेस ने अपने नेताओं की गिरफ्तारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। टीएमसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नेताओं की गिरफ्तारी के वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "हमारा 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग के बाहर शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहा था और तभी गृहमंत्री अमित शाह की दिल्ली पुलिस ने उनके साथ हाथापाई की... जब भी हम अपने अधिकारों की मांग के लिए राजधानी जाते हैं, तो हमारे प्रतिनिधियों के साथ इसी तरह का व्यवहार किया जाता है, हम इस कठोर व्यवहार की कड़ी निंदा करते हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+