VIDEO: प्रेग्नेंट नुसरत जहां ने पानी में लगाई आग, स्विमिंग पूल में करवाया हॉट फोटोशूट
मुंबई, जून 23। तृणमूल कांग्रेस की सासंद और एक्ट्रस नुसरत जहां इन दिनों चर्चा मं छाईं हुई है। अपनी शादी और प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर वो इन दिनों सूर्खियों में बनी हुई है। चर्चाओं में रहने वाली TMC सांसद नुसरत जहां सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है, जिसे देखकर उनके फैंस तारीफ करत नहीं थक रहे हैं।

नुसरत जहां का फोटोशूट
तृणमूल कांग्रेस सांसद और ऐक्ट्रेस नुसरत जहां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक फोटोशूट का वीडियो शेयर किया। ये फोटोशूट स्विमिंग पूल में शूट किया गया। इस फोटोशूट में नुसरत जहां ने अपना ग्लैमरस और सिंजलिंग अवतार दिखाकर सबको दंग कर दिया। पिछले कुछ दिनों से नुसरत अपनी शादी और प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में छाई हुई हैं। पति निखिल जैन से अनबन की खबरों के बीच उनका ये फोटोशूट सबको हैरान कर रहा है।

स्विमिंग पूल में नुसरत जहां का सिंजलिंग अवतार
प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच नुसरत जहां ने स्विमिंग पूल में हॉट एंड सिजलिंज फोटोशूट करवाया है। स्विमिंग पूल में किए गए इस फोटोशूट में उन्होंने ब्लू एंड ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई है। बेहद बोल्ड मेकअप किया है। वो पूल में अलग-अलग एंगल से पोज दे रही है। इन तस्वीरों में वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। उनहोंने खुद इस फोटोशूट सका वीडियो पने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है-'नो रिस्क, नो स्टोरी'।

हाल ही में आई प्रेग्नेंसी की खबरें
आपको बता दें कि पति निखिल जैन के साथ अनबन की खबरों के बाद उनकी एक तस्वीर सामने आई, जिसमें वो अपना बेबी बंप छुपाती नजर आ रही है। शटल से अपना पेट छिपाते हुए नुसरत ने ये फोटो शेयर किया, जिसके बाद खबरें आने लगी कि नुसरत जहां प्रेग्नेंट है। हालांकि इस बारे में नुसरत ने अब तक कोई बयान नहीं दिया। वहीं उनके पति निखिल जैन ने कहा कि वो उनका बच्चा नहीं है।

पति निखिल जैन के साथ रिश्तों पर खुलकर की बात
नुसरत जहां ने खुद अपनी शादी को अमान्य बता दिया। पति के साथ विवाद की खबरों के बाद उन्होंने कहा था कि निखिल जैन के साथ उनकी शादी अवैध है। उन्होंने कहा कि साल 2019 में टर्की में बिजनसमैन निखिल जैन से शादी की थी, लेकिन ये शादी भारतीय कानूनों के हिसाब से वैध नहीं है। नुसरत ने कारण देते हिए कहा कि उन्होंने य शादी टर्किश मैरिज रेगुलेशन के मुताबिक की, जो भारत में मान्य नहीं है। उन्होंने कहा कि ये दो अलग-अलग धर्मों के लोगों क बीच शादी थी, जिसके लिए स्पेशल मैरिज ऐक्ट को ध्यान में रखा जाना चाहिए, लेकिन वो हो न सका। उन्होंने कहा कि निखिल जैन के साथ उनकी शादी नहीं लिव-इन रिलेशनशिप था।












Click it and Unblock the Notifications