TMC सांसद नुसरत जहां ने शादी के बाद साइन की पहली फिल्म, पोस्टर रिलीज
नई दिल्ली। बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से संसद तक का सफर तय करने वाली अभिनेत्र-सांसद नुसरत जहां एक बार फिर फिल्मों के जरिए अपने फैंस के दिलो पर कबाज करने के लिए तैयार हैं। हाल ही में नुसरत जहां की शादी हुई है और शादी के बाद उन्होंने पहली फिल्म साइन की है। नुसरत ने ये खबर अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए सबके साथ शेयर की। नुसरत ने 'असुर' नाम से एक फिल्म साइन की है। ये एक बंगाली फिल्म है। फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया जा चुका है। फिल्म के निर्देशक पावेल ने रविवार को बताया कि फिल्म 'असुर' की कहानी तीन दोस्तों के इर्दगिर्द घूमती है। इसमें त़ृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां के अलावा अभिनेता अबीर चटर्जी और जीत को साइन किया गया है।

बतौर सांसद नुसरत के व्यस्त कार्यक्रम पर निर्देशक का जवाब
पावेल से जब यह पूछा गया कि बतौर सांसद नुसरत का व्यस्त कार्यक्रम होने से उन्हें परेशानी आ सकती है तो उन्होंने कहा कि नुसरत प्रोफेशनल और जिम्मेदार हैं और वह जीत और अबीर के सामने बहुत अच्छी तरह से अपना किरदार निभाएंगी। नुसरत ने अपने ट्विटर अकाउंट से फिल्म का टीजर पोस्टर भी जारी करते हुए लिखा है कि इन सर्दियों में यह फिल्म रिलीज होगी।

शादी के बाद नुसरत की फोटो खूब हुई थी वायरल
नुसरत शादी के बाद पति निखिल जैन के साथ मालदीप में हनीमून मनाने के लिए गई थी। यहां से सोशल मीडिया पर उनकी काफी सारी तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। आपको बता दें कि नुसरत और निखिल जैन की शादी 19 जून को हुई थी। दोनों की शादी तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में हुई थी। शादी के बाद नुसरत जहां ने कोलकाता में शानदार रिसेप्शन दिया था।

नुसरत की आखिरी फिल्म 2018 में आयी थी
बता दें कि नुसरत आखिरी बार साल 2018 में 'नकाब' फिल्म में नजर आई थीं। 2018 में उनकी 'क्रिसक्रॉस' भी आई थी। इसके बाद से उन्होंने राजनीति और शादी के चक्कर में किसी प्रोजेक्ट में हाथ नहीं डाला था। लेकिन अब दर्शकों को उनके लिए इंतजार करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि उन्होंने 'असुर' साइन कर ली है। नुसरत ने अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में आई 'शत्रु' से की। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ी, एक्शन, पॉवर, जुल्फिकार, आमि जे के तोमार जैसी कई फिल्में कीं। कुछ दिनों पहले वह निखिल जैन से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में थीं। शादी के लिए ब्रेक लेने के बाद अब नुसरत दोबारा फिल्मी मैदान में उतर चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications