जॉर्ज सोरोस मामला: स्मृति ईरानी की अपील पर महुआ ने कसा तंज, बोली-शाम 6 बजे थाली बजाएं
George Soros comment, यूनिवर्सिटी ऑफ म्यूनिख में एक कार्यक्रम के दौरान सोरोस ने कहा कि गौतम अडानी वाले प्रकरण के चलते भारत में लोकतांत्रिक पुनरुद्धार होगा।

George Soros comment, अमेरिकी अरबपति निवेशक जॉर्ज सोरोस की बयान को लेकर भारत में बवाल मचा हुआ है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बयान पर अब टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने तंज कसा है। ईरानी ने मीडिया में कहा था कि, एक विदेशी ताकत जिसके केंद्र में जॉर्ज सोरोस हैं, उन्होंने ऐलान किया है कि वे भारत के लोकतांत्रिक ढांचे पर वार करेंगे। उन्होंने ऐलान किया है कि वे PM मोदी को अपने वार का मुख्य बिन्दु बनाएंगे।
यूनिवर्सिटी ऑफ म्यूनिख में एक कार्यक्रम के दौरान सोरोस ने कहा कि गौतम अडानी वाले प्रकरण के चलते भारत में लोकतांत्रिक पुनरुद्धार होगा। भारत का मामला दिलचस्प है। भारत लोकतांत्रिक देश है लेकिन नरेंद्र मोदी लोकतांत्रिक नहीं हैं। मोदी के तेजी से बड़ा नेता बनने के पीछे अहम वजह मुस्लिमों के साथ की गई हिंसा है। जिसके बाद स्मृति ईरानी ने हमला बोला था।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, 'आज देश की जनता को एक नागरिक होने के नाते मैं यह आह्वान करना चाहती हूं कि एक विदेशी ताकत जिसके केंद्र में हैं एक व्यक्ति जिनका नाम है जॉर्ज सोरोस। उन्होंने ऐलान किया है कि वो हिंदुस्तान के लोकतांत्रिक ढांचे पर चोट करेंगे।' जिसके बाद टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने ईरानी का नाम लिए बगैर उनकी अपील पर चुटकी ली है।
टीएमसी सासंद ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'माननीय कैबिनेट मंत्री द्वारा जॉर्ज सोरोस को उचित जवाब देने के लिए प्रत्येक भारतीय से आग्रह किया गया है। कृपया आज शाम 6 बजे अपनी थाली बजाएं।'
वहीं इस मामले पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा, 'प्रधानमंत्री से जुड़ा अडानी घोटाला' भारत में लोकतांत्रिक पुनरुद्धार को चिंगारी देता है या नहीं, यह पूरी तरह से कांग्रेस, विपक्षी दलों और हमारी चुनावी प्रक्रिया पर निर्भर करता है। इसका जॉर्ज सोरोस से कोई लेना-देना नहीं है। हमारी नेहरूवादी विरासत सुनिश्चित करती है कि सोरोस जैसे लोग हमारे चुनावी परिणामों को निर्धारित नहीं कर सकते।'












Click it and Unblock the Notifications