कर्नाटक में सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण में ममता बनर्जी नहीं बल्कि टीएमसी की ये सांसद करेंगी शिरकत

कर्नाटक के सीएम के तौर पर सिद्धारमैया शनिवार को शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में ममता बनर्जी शिरकत नहीं करेंगी।

tmc

कनार्टक में 135 सीटों पर जीत हासिल करने के वाली कांग्रेस का 20 मई यानी शनिवार को भव्‍य शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है। इस शपथ ग्रहण समारोह मे मुख्‍यमंत्री के तौर पर सिद्धारामैया और डीके शिवकुमार उपमुख्‍यमंत्री के पद की शपटा लेंगे। इस अवसर पर कई नर्वनिर्वाचित विधायक सिद्धारमैया की कैबिनेट के मंंत्री के तौर पर शपथ ले सकते हैं।

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में आयोजित किए जा रहे मनोनीत मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के भव्‍य शपथ ग्रहण समारोह में कई समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों के नेता और कुछ राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री भाग लेने की संभावना है।
कई राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री को कांग्रेस पार्टी द्वारा न्‍यौता भेजा गया था। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी इस शपथ ग्रहण समारोह में हिस्‍सा नहीं लेंगेी

तृणमूल कांग्रेस पार्टी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने बताया कि टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तीदार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से कर्नाटक के मनोनीत मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कई मुख्यमंत्रियों और पार्टी नेताओं को निमंत्रण दिया है और उन्हें व्यक्तिगत रूप से इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया है।

खड़गे ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को आमंत्रित किया है। नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला को भी निमंत्रण भेजा है।

सूत्रों के अनुसार तेलंगाना के मुख्यमंत्री और बीआरएस नेता के चंद्रशेखर राव, ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजेडी नेता नवीन पटनायक, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और वाईएसआरसीपी नेता वाईएस जगन मोहन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कोई निमंत्रण नहीं भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+