संसद भवन की छत पर लगे राष्ट्रीय प्रतीक की 3D जांच की मांग, TMC सांसद ने केंद्र को लिखा पत्र
नई दिल्ली, 16 जुलाई। तृणमूल कांग्रेस ने नए संसद भवन की छत पर लगे राष्ट्रीय प्रतीक में कथित रूप से बदलाव का आरोप लगाया। टीएमसी सांसद जवाहर सरकार ने राष्ट्रीय प्रतीक की मूल रूप से मिलान करते हुए त्रिविमीय (Three Dimentional) कंप्यूटरीकृत जांच कराने की मांग की है। इस संबंध में टीएमसी सांसद ने केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी को एक पत्र लिखा है।

राष्ट्रीय प्रतीकों के कलाकृति संदर्भ में दिल्ली शहरी कला आयोग और विरासत संरक्षण समिति की मंजूरी लेना अनिवार्य है। इस संदर्भ में छह जनवरी 2021 को उच्चतम न्यायालय के फैसले का पालन करना होगा। पूर्व केंद्रीय संस्कृति सचिव व टीएमसी सांसद जवाहर सरकार ने केंद्र को लिखे पत्र में यह जानना चाहा है कि क्या इस कलाकृति के लिए दिल्ली शहरी कला आयोग और विरासत संरक्षण समिति की मंजूरी ली गई थी?
ये भी पढ़ें: जब फ्लाइट में यात्री का छूटा कीमती बैग, 76 बार एयरलाइंस को किया फोन, फिर आया ये जवाब
केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी को लिखे पत्र में टीएमसी सांसद ने कहा है कि खामी इतनी बड़ी है कि उसे छिपाया जाना संभव नहीं है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी को लिखे पत्र में टीएमसी सांसद ने कहा है कि खामी इतनी बड़ी है कि उसे छिपाया जाना संभव नहीं है। टीएमसी के राज्यसभा सांसद ने कथित रूप से ये दावा किया कि राष्ट्रीय प्रतीक के मूल स्वरूप से संसद के नए भवन पर लगा राष्ट्रीय प्रतीक भिन्न है। उन्होंने कहा कि इसकी कलाकृतियां अनुपातहीन भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications