जब फ्लाइट में यात्री का छूटा कीमती बैग, 76 बार एयरलाइंस को किया फोन, फिर आया ये जवाब
नई दिल्ली, 16 जुलाई। एयर लाइंस कंपनी यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम रखती हैं। लेकिन कई मामले में एयलाइंस कंपनियां काफी लापरवाह हो जाती हैं, जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ता है। एक ऐसा ही मामला सामने एयर कनाडा के फ्लाइट में यात्रा करने वाले अमेरिकी पैसेंजर से जुड़ा है।

दरअसल अमेरिकी यात्री जस्टिन कॉक्स ने 29 जून को टोरंटो पियरसन हवाई अड्डे से ऑस्टिन के लिए डलास-फोर्ट वर्थ के माध्यम से एयर कनाडा के साथ उड़ान भरी थी। जस्टिन का एयर कनाडा की फ्लाइट में 1,500 डॉलर से अधिक कीमत के सामान से भरा खो गया। अंतिम बार उनका बैग टोरंटो में स्कैन हुआ था। बैग का पता लगाने के लिए जस्टिन कॉक्स ने 10 दिनों के अंतराल में एयरलाइंस को 76 बार कॉल किया।
इसके बाद 3 बार कॉक्स ने एजेंट के माध्यम से अपना बैग खोजने की कोशिश की। एयरलाइंस के अधिकारी उनके हर दूसरे कॉल को लाइन डिस्कनेक्ट होने से पहले एक घंटे के लिए होल्ड पर छोड़ देते थे। कॉक्स की कॉल रिसीव करने के बाद उन्हें हर बार आगे की जानकारी लेने के लिए एक टोल-फ्री नंबर पर भेजा गया।
जब जस्टिन कॉक्स ने 29 जून को एयर कनाडा के विमान से टोरंटो डलास-फोर्ट वर्थ के लिए उड़ान भरी थी। फ्लाइट में 1,500 डॉलर से अधिक के सामान से भरा उनका बैग खो गया। बाद में कॉक्स ने अपने बैग का जब पता लगाने की कोशिश की तो उन्हें पता चला कि टोरंटो हवाई अड्डे पर उसके बैग का पता नहीं लगाया जा सकता। उन्हें एयर कनाडा से शिकायत करने को कहा गया। जबकि कॉक्स ने कहा कि एयरलाइंस ने यहां तक कह दिया कि उन्हें बैग के लिए फोन न किया जाए। अमेरिकी एयरलाइन तब तक कुछ नहीं कर सकती जब तक एयर कनाडा उन्हें बैग नहीं देती है।
ये भी पढ़ें: क्या अपने ऐतिहासिक निर्णय को पलटेगी US की सर्वोच्च अदालत? महिलाएं अबॉर्शन का क्यों कर रहीं समर्थन?
वहीं एयर कनाडा ने कोरोना संक्रमण का हवाला देते हुए कम मैनपॉवर के साथ काम करने की बात कही और साफ किया ऐसे में यात्रियों को मिलने वाली सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। एयर कनाडा के प्रवक्ता ने कहा कि उनकी एयरलाइंस सीधे ग्राहकों से संपर्क करती है। लेकिन वैश्विक हवाई परिवहन उद्योग वर्तमान में हवाई अड्डों और ऐसी सेवाओं के तीसरे पक्ष के प्रदाताओं के मुद्दों के कारण चुनौती है। इन मुद्दों को हल करने का प्रयार किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications