शर्मनाक: TMC सांसद रेणुका सिन्हा के साथ बदमाशों ने...

बदमाशों ने सिन्हा के गले में सोने की चेन को ऐसा झपटा कि उनका गला छिल गया। घटना देर रात हुई, जब पश्चिम बंगाल के कूच बिहार की सांसद इमारत से बाहर आ रही थी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘अचानक मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश वहां आए और उनके पास आकर रुके. जब तब सिन्हा कुछ समझ पातीं मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे बदमाश ने उनकी चेन झपटी और दोनों फरार हो गए।'
उन्होंने कहा, ‘इस घटना में उनके गले पर निशाना पड़ गया. सांसद घटना के बाद पुलिस थाने पहुंची और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराईं। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की मानें तो जल्द ही आरोपी हत्थे चढ़ने की कगार पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications