कैबिनेट के बाद टीएमसी नेता सोवन चटर्जी का कोलकाता के मेयर पद से भी इस्तीफा

टीएमसी नेता सोवन चटर्जी ने कोलकाता के मेयर पद से भी इस्तीफा

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के नेता सोवन चटर्जी ने कोलकाता के मेयर के पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने उन्हें इस्तीफा देने को कहा था। इससे पहले गुरुवार को सोवन चटर्जी ने कैबिनेट मंत्री के पद से भी रिजाइन कर दिया था। मंगलवार को चटर्जी के इस्तीफे के बारे में बताते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जानकारी दी थी कि आवास एवं दमकल सेवा मंत्री सोवन चटर्जी ने इस्तीफा दे दिया, जिसे स्वीकार कर लिया गया है और उनसे कोलकाता मेयर का पद भी छोडने को कहा है।

TMC leader Sovan Chatterjee resigns from post of Kolkata Mayor

सोवन का विभाग राज्य के शहरी विकास एवं नगर निकाय मामलों के मंत्री फिरहाद हकीम को दिया गया है। वहीं, कोलकाता नगर निगम आयुक्त खलील अहमद को नगर निकाय का कामकाज देखने के लिए कहा गया है। अपने इस्तीफों को लेकर सोवन चटर्जी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

चटर्जी कोलकाता मेयर, हाउसिंग और फायर एंड इमरजेंसी सर्विस के मंत्री थे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें आधिकारिक जिम्मेदारी की अनदेखी कर ज्यादा समय व्यक्तिगत जीवन में देने को लेकर खिंचाई की थी। पिछले एक साल के दौरान चटर्जी का निजी जीवन काफी उथल-पुथल भरा रहा है। बीते साल नवंबर में चटर्जी ने अपनी बीवी रत्ना से तलाक की अर्जी दायर की थी। अन्य महिला से उनके संबंधों को लेकर भी चर्चा रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+