शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफा देने के बाद टीएमसी नेता ने दिया ये बयान
शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफा देने के बाद टीएमसी नेता ने दिया ये बयान
Bengal Assembly Election 2021: ममता बनर्जी के राज्य पश्चिम बंगाल में 2021 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिसके पहले नेतओं का दल बदलना शुरू हो चुका है। तृणमूल कांग्रेस के कई नेता पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। वहीं टीएमसी के एक और बड़े नेता शुभेंदु अधिकारी के भाजपा में शामिल होने की बात सामने आ रही है। शुभेंदु अधिकारी ने पिछले सप्ताह ममता कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया इसके बाद टीएमसी नेता सौगत राय ने पार्टी की ओर से बयान जारी किया है।

सौगत राय ने बुधवार को कहा कि हमने 1 दिसंबर को उनसे (शुभेंदु अधिकारी) बात की, लेकिन 2 दिसंबर को उन्होंने सूचित किया कि हम साथ काम नहीं कर सकते। उस दिन हमने उससे बात न करने का फैसला किया। ममता बनर्जी और पार्टी इसे स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं होने के बाद हम उनकी महत्वाकांक्षा को पूरा नहीं कर सकते।
बता दें ममता बनर्जी के टीएमसी नेता शुभेंदु अधिकारी बहुत खास थे उन्होंने बुधवार को विधानसभा में जाकर अपना इस्तीफा दे दिया था। वहीं 27 नवंबर को उन्होंने मंत्री पद और हुगली नदी आयुक्त पद से इस्तीफा दिया था। शुभेंदु की बगावत के बाद अब खबर ये भी है कि वो शनिवार को अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications