आसनसोल में टीएमसी पार्षद की गोली मारकर हत्या, कार्यकर्ता उतरे सड़क पर
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में बड़ी सख्या में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रविवार को सड़क पर प्रदर्शन किया। तमाम टीएमसी कार्यकर्ता टीएमसी पार्षद की हत्या के विरोध में सड़क पर विरोध कर रहे थे। लोगों का कहना है कि अभी तक इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिसकी वजह से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बता दें कि टीएमसी पार्षद खालिद खान की कुछ अज्ञात बाइक सवारों ने शनिवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गए थे, जिसके बाद से ही इलाके में हालात काफी तनावपूर्ण हैं।

यह घटना पश्चिम वर्दवान जिले के आसनसोल इलाके की है, जहां शनिवार की रात तकरीबन तीन बाइक सवारों ने टीएमसी नेता पर हमला कर दिया। टीएमसी नमेतता मोहम्मद खालि खान उस वक्त अपने घर के पास थे, इसी दौरान इन लोगों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की पूछताछ शुरू कर दी है और कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। लेकिन अभी तक इस हत्या के पीछे किन लोगों का हाथ है यह सामने नहीं आ सका है।
घटना के चश्मदीद खालिद के भाई अरमान खान ने बताया कि खाना खाने के बाद खालिद घर के पास ही टहल रहे थे, इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग यहां पहुंचे और खालिद के पांव में गोली मार दी। जैसे ही खालिद जमीन पर गिरे तो हमलवारों ने उनके सीने पर गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद खालिद को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुल्टी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम का गठन कर दिया गया है और नामजद अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications