Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

व‍िवादों के बीच अक्षय की फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब' का बदला गया नाम, ये होगा नया टाइटल

मुंबई। अक्षय कुमार की नई फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। फिल्म के नाम को लेकर शुरू हुआ विवाद लगातार गहराता जा रही है। लगातार बढ़ रहे विवाद को देखते हुए फिल्म के निर्माताओं ने मूवी का नाम 'लक्ष्मी बॉम्ब' से बदलकर 'लक्ष्मी' कर दिया है। फिल्म का नया नाम होगा 'लक्ष्मी' होगा। बता दें लक्ष्मी फिल्म 9 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है।

title of Akshay Kumars upcoming film Laxmmi Bomb has now been changed to Laxmii

गुरुवार को फिल्म सेंसर सर्टिफिकेट के लिए गई और स्क्रीनिंग के बाद सीबीएफसी के साथ हुई चर्चा की गई। स्क्रीनिंग के बाद फिल्म मेकर्स और सीबीसीएफ के बीच फिल्म को लेकर चर्चा हुई। लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए फिल्म के प्रोड्यूसर्स- शबीना खान, तुषार कपूर और अक्ष्य कुमार ने फिल्म का नाम बदलने का फैसला किया है। अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म का नाम अब 'लक्ष्मी' किया गया है।

यह फिल्म 9 नवंबर को ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज होगी। इसे केप ऑफ गुड फिल्म्स, तुषार एंटरटेनमेंट हाउस और शबीना एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म को पहले अपने टाइटल लक्ष्मीबॉम्ब के लिए ट्रोल किया गया था फिर इस फिल्म पर लव जिहाद को प्रमोट करने का आरोप लगा। इसके बाद फिल्म के मेकर्स को श्रीराजपूत कर्णी सेना द्वारा एक लीगल नोटिस भेजा गया था। इस नोटिस में डिमांड की गई है कि इस फिल्म के टाइटल को बदला जाए।

डायरेक्टर राघव लॉरेंस ने 'लक्ष्मी बम' को लेकर कहा था कि भगवान की कृपा से यह किरदार फिल्म में धमाके की तरह आता है, इसलिए हमने फिल्म का नाम 'लक्ष्मी बम' रख दिया। जैसे लक्ष्मी बम का धमाका कभी मिस नहीं होता वैसे ही इस फिल्म का लीड कैरेक्टर एक ट्रांसजेंडर है और वह बेहद ताकतवर है। यह फिल्म तमिल फिल्म 'कंचना' की रीमेक है। तमिल फिल्म में राघव लॉरेंस ने मुख्य भूमिका भी निभाई थी और इस फिल्म का निर्देशन भी किया था। मुकेश खन्‍ना ने भी फिल्‍म 'लक्ष्‍मी बम' पर गुस्‍सा जाहिर किया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+