तिरुपति लड्डू को लेकर मंदिर के पूर्व पुजारी ने किया बड़ा दावा, कहा- 'पहले से ही प्रसाद बनाने वाले घी में...'
Tirupati Laddus Row: तिरुपति प्रसादम (लड्डू) विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। तिरुमाला मंदिर के पूर्व पुजारी एवी रमण दीक्षितुलु ने इस पूरे मामले पर कहा है कि प्रसाद यानी लड्डू बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले गाय के घी में बहुत सारी अशुद्धियां थीं यह घटिया क्वालिटी का था।
रमण दीक्षितुलुन ने कहा, ''मैंने कई साल पहले इस पर ध्यान दिया था। मैंने इसे संबंधित अधिकारियों और ट्रस्ट बोर्ड के अध्यक्ष के सामने रखा था। लेकिन उन्होंने इसकी परवाह नहीं की। यह मेरे लिए एक अकेले की लड़ाई है, लेकिन अब, नई सरकार (चंद्रबाबू नायडू की सरकार) ने सत्ता संभाली है और उसने सारी गंदगी साफ करने का वादा किया है।''

ये भी पढ़ें- क्या है बीफ टैलो? जानें तिरुपति लड्डू में इस्तेमाल की जाने वाली 'जानवरों की चर्बी' के बारे में?
Recommended Video
रमण दीक्षितुलुन बोले- इस तरह के महापाप मंदिर में दोबारा न हों
रमण दीक्षितुलुन ने कहा, ''उन्होंने पहले ही सरकारी डेयरियों से शुद्ध गाय का घी खरीद लिया है और वे अब शुद्ध घी से खाद्य सामग्री तैयार कर रहे हैं। इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि इस तरह के महापाप मंदिर में दोबारा न हों, जो एक पवित्र मंदिर है जिसमें करोड़ों भक्तों की गहरी आस्था और भक्ति है।"
ये भी पढ़ें- Tirupati laddu: तिरुपति लड्डू में मिली बीफ की चर्बी, जांच में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे
तिरुपति प्रसादम (लड्डू) की लैब रिपोर्ट में क्या सामने आया है?
तिरुपति लड्डू लैब रिपोर्ट के सैंपल में "लार्ड" (सूअर की चर्बी से संबंधित) और मछली के तेल पाए गए हैं। तिरुपति लड्डू के सैंपल 9 जुलाई 2024 को लिए गए थे और इसकी जांच रिपोर्ट 16 जुलाई को आई थी। लेकिन आंध्र प्रदेश की तेलुगु देशम पार्टी (TDP) ने अब इस रिपोर्ट को सार्वजनिक कर इसके जांच के आदेश दिए हैं।
चंद्रबाबू नायडू सरकार ने आरोप लगाया है कि प्रसाद में जानवरों की चर्बी वाला घी और फिश ऑयल मिलाया गया था। हालांकि तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने मंदिर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान अब तक जारी नहीं किया है।
क्या होता है बीफ टैलो और लार्ड, जो तिरुपति लड्डू में पाया गया?
बीफ टैलो, जानवरों की चर्बी को धीमी आंच पर पकाया जाता है। जिसके बाद उसमें सिर्फ फैट ही रह जाता है, जो घी जैसा दिखता है। इसका इस्तेमाल खाने के कई चीजों को बनाने में किया जाता है। लार्ड, सुअर की चर्बी से बनाया जाता है। यह भी चिकना होता है, जिसे आसानी से किसी खाने में मिलाया जा सकता है।
फरवरी में रमण दीक्षितुलु को पुजारी के पद से हटाया गया था
तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने तिरुमाला स्थित भगवान वेंकटेश्वर मंदिर के मानद मुख्य पुजारी के पद से एवी रमण दीक्षितुलु को फरवरी 2024 को हटा दिया था। टीटीडी बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज ने 26 फरवरी को बैठक की और पाया कि रमण दीक्षितुलु ने टीटीडी और उसके अधिकारियों, वरिष्ठ और कनिष्ठ पुरोहितों, अर्चकों और पोटू कार्यकर्ताओं के खिलाफ निराधार आरोप लगाकर संस्था की छवि को 'अपूरणीय क्षति' पहुंचाई है। जिसके बाद ट्रस्ट बोर्ड ने सर्वसम्मति से रमण दीक्षितुलु को मानद मुख्य पुजारी के पद से हटाने का फैसला किया था।
ये भी पढ़ें- Tirupati Laddu: कैसे और कौन बनाता है तिरुपति लड्डू? क्या है भगवान को चढ़ाए जाने वाले 'प्रसादम' का इतिहास?












Click it and Unblock the Notifications