Tirupati laddu: कौन हैं तिरुपति में घी सप्लाई करने वाले AR डेयरी के मालिक? जानिए कंपनी के बारे में सबकुछ

Tirupati laddu row: तिरुमाला तिरुपति मंदिर को घी की आपूर्ति करने वाली कंपनी एआर डेयरी (AR Dairy) ने तिरुपति लड्डू को लेकर उठे आक्रोश के बीच सफाई दी है। कंपनी ने कहा है कि उनके किसी भी प्रोडक्ट में 'बीफ टैलो यानी जानवरों का फैट नहीं है।

तेलुगु देशम पार्टी (TDP) ने एक प्रयोगशाला रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में भक्तों को दिए जाने वाले प्रसिद्ध तिरुपति लड्डुओं में ''गोमांस की चर्बी'', ''सुअर की चर्बी'' और ''मछली के तेल'' की मौजूदगी पाई गई है।

Tirupati laddu row

ये भी पढे़ं- Tirupati Laddu:तिरुपति मंदिर 320 रुपये में खरीद रहा था देसी घी, जानिए अब नंदिनी ब्रांड को कितने में मिला टेंडर

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट मुताबिक घी के सप्लायरों में से एक एआर डेयरी फूड प्राइवेट लिमिटेड पर तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) को घटिया गुणवत्ता और मिलावटी घी उपलब्ध कराने का आरोप लगाया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर इस कंपनी के बारे में जानने की उत्सुकता बढ़ गई है। तो चलिए जानते हैं एआर डेयरी फूड प्राइवेट लिमिटेड के बारे में, इसके मालिक कौन हैं, ये कंपनी कहां की है और कब से चलाई जा रही है?

AR Dairy: जानिए एआर डेयरी के बारे में?

  • एआर डेयरी फूड प्राइवेट लिमिटेड तमिलनाड के डिंडीगुल में स्थित है। दूध और दूध से बने उत्पाद बनाने के लिए इस डेयरी कंपनी की शुरुआत 1995 में हुई थी।
  • कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक इसका प्रबंधन तीन निदेशकों राजशेखरन आर, सूरिया प्रभा आर और श्रीनिवासन एसआर द्वारा किया जाता है। यानी कंपनी तीन मालिक में बंटा है।
  • कंपनी की वेबसाइट पर लिखा है 1999 में दूध और दूध उत्पादों का उत्पादन फिर से शुरू किया। वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 2 लाख लीटर दूध का प्रबंधन कर रहे हैं। कंपनी का दावा है कि ये तमिलनाडु में सबसे तेजी से बढ़ती डेयरी कंपनियों में से एक हैं। एआर डेयरी के प्रोडक्ट 'Raaj' नाम से बिकते हैं। जैसे राज घी, राज दूध, राज दही इत्यादी।

ये भी पढ़ें- क्या है जगन मोहन रेड्डी का धर्म? तिरुपति लड्डू विवाद के बाद लोगों के मन में उठ रहे हैं सवाल?

जानिए AR डेयरी ने आरोपों पर क्या कहा?

श्री वेंकटेश्वर मंदिर को मिलावटी घी की आपूर्ति करने के आरोप में एआर डेयरी फूड प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) द्वारा कानूनी कार्रवाई शुरू की है। कंपनी ने अब उस रिपोर्ट पर सवाल उठाया है जिसमें उनके घी में बीफ टैलो की बात कही गई है।

डिंडीगुल स्थित एआर डेयरी फूड के गुणवत्ता नियंत्रण अधिकारी कन्नन ने एक तमिल समाचार चैनल को दिए अपने बयान में आरोपों को निराधार बताया। उनकी यह टिप्पणी टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी जे श्यामला राव द्वारा यह घोषणा किए जाने के एक दिन बाद आई है कि एआर डेयरी के घी के सैंपल मिलावटी पाए गए हैं।

कन्नन ने कहा, "हम 1998 से काम कर रहे हैं और यह पहली बार है जब हमारे खिलाफ इस तरह के आरोप लगाए गए हैं। एआर डेयरी अपने खुद के खरीद केंद्र चलाती है और 32 सेकंड के भीतर दूध के 102 गुणवत्ता मापदंडों का परीक्षण करने के लिए उन्नत तकनीक का उपयोग करती है। अगर दूध किसी भी गुणवत्ता परीक्षण में विफल हो जाता है, तो उसे तुरंत खारिज कर दिया जाता है।''

उन्होंने यह भी दावा किया कि एआर डेयरी को टीटीडी को घी की आपूर्ति करने की मंजूरी दी गई थी, मंदिर प्रशासन की चार सदस्यीय विशेषज्ञ टीम ने उनकी क्षमता और गुणवत्ता नियंत्रण उपायों का आकलन करने के लिए उनके कंपनी का भी दौरा किया था। उन्होंने ये भी दावा किया कि हमने जून और जुलाई के महीनों में ही टीटीडी को दूध की आपूर्ति की थी। उन्होंने कहा कि जब भी मंदिर निकाय को दूध भेजा गया, तो मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला रिपोर्ट भी उपलब्ध कराई गई।

ये भी पढ़ें- Tirupati Laddu: तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम से कहां हुई चूक? आस्था से खिलवाड़ का असली गुनहगार कौन?

AR डेयरी ने कहा- हमारे घी के सैंपल का टेस्ट राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं में किया जाता है

कन्नन ने कहा, "हमारे घी के सैंपल का टेस्ट पहले राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं में किया जाता है, उसके बाद उन्हें टीटीडी को भेजा जाता है। पहुंचने पर, टीटीडी के अपने खाद्य सुरक्षा अधिकारी फिर से नमूनों की जांच करते हैं।"

कन्नन के मुताबिक एआर डेयरी के पास आईएसओ प्रमाणन है और वह सख्त गुणवत्ता प्रोटोकॉल का पालन करती है। उन्होंने कहा कि पिछली किसी भी रिपोर्ट में गुणवत्ता में किसी भी तरह के विचलन का संकेत नहीं मिला है। उन्होंने सैंपल की अधिक पारदर्शी प्रक्रिया की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+