तिरुपति मंदिर: हैदराबाद के कारोबारी ने चढ़ावे में दी सोने की 'सूर्यकटारी' तलवार, जानिए इसकी कीमत

तिरुपति, 20 जुलाई: आंध्र प्रदेश में स्थित तिरुमाला तिरुपति बालाजी मंदिर अपनी अकूत संपत्ति और आस्था के केंद्र के तौर पर दुनिया भर में चर्चित है। भगवान वेंकटेश्वर के प्रति भक्तों में जितनी ही श्रद्धा है, वह उसी भाव से उनपर दिल और अपनी तिजोरी खोलकर चढ़ावा भी चढ़ाते रहते हैं। अबकी बार हैदराबाद के एक कारोबारी ने भगवान वेंकटेश्वर के चरणों में सोने और चांदी से बनी एक 'सूर्यकटारी' तलवार भेंट की है। इस तलवार को बनाने में एक्सपर्ट कलाकारों को भी 6 महीने लगे हैं। जानकारी के मुताबिक इस तलवार की जो अनुमानित कीमत बताई जा रही है, असल मूल्य उससे भी ज्यादा हो सकती है।

भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ावे में मिली सोने की तलवार

भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ावे में मिली सोने की तलवार

सोमवार को हैदराबाद के बिजनेसमैन मोतुरी श्रीनिवास प्रसाद ने तिरुमला में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी को 1 करोड़ रुपये मूल्य की तलवार भेंट में दी है। मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों के मुताबिक तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के एडिश्नल एक्जिक्यूटिव ऑफिसर एवी धर्मा रेड्डी ने उनसे यह 'सूर्यकटारी' तलवार प्राप्त की है, जो कि एक लड़ाई में काम आने लायक हथियार की तरह है। मंदिर प्रशासन को यह तलवार सौंपने के दौरान मोतुरी श्रीनिवास प्रसाद की पत्नी भी उनके साथ थीं। मंदिर को यह तलवार सौंपने से पहले रविवार को तिरुमाला के गेस्ट हाउस में इसका मीडिया वालों के सामने प्रदर्शन भी किया गया था।

Recommended Video

    Andhra Pradesh: भक्त ने Tirupati Balaji Temple में चढ़ाई 6.5 किलो की सोने की तलवार । वनइंडिया हिंदी
    एक्सपर्ट कलाकारों ने 6 महीने में बनाई सूर्यकटारी

    एक्सपर्ट कलाकारों ने 6 महीने में बनाई सूर्यकटारी

    जानकारी के मुताबिक भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ावे में सोने-चांदी की तलवार सौंपने वाले श्रीनिवास उनके परम भक्त हैं और यह भी बताया जा रहा है कि उन्होंने इसकी योजना पिछले साल ही बनाई थी। लेकिन, कोरोना वायरस महामारी के चलते इसमें एक साल की देरी हो गई। इस तलवार को तमिलनाडु के कोयम्बटूर में बनाया गया है। इसे बनाने में स्पेशलिस्ट ज्वेलर्स को भी करीब 6 महीने लग गए हैं। मंदिर के अधिकारियों के मुताबिक बताया गया है कि इस तलवार की वजन 5 किलो है, जिसमें 2 किलो सोना और तीन किलो चांदी है। हालांकि दावा यह भी किया जा रहा है कि इस तलवार की कीमत 1 करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकती है।

    पहले भी चढ़ाई जा चुकी है करोड़ों की तलवार

    पहले भी चढ़ाई जा चुकी है करोड़ों की तलवार

    भगवान वेंकटेश्वर को इतनी महंगी तलवार कोई पहली बार चढ़ावे में नहीं चढ़ाई गई है। 2018 में तमिलनाडु के टेनी के रहने वाले श्रद्धालु नामी कपड़ा व्यवसायी थंगा दोराई ने भी भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में ऐसी ही बेशकीमती तलवार भेंट की थी। जानकारी के मुताबिक सोने की उस तलवार में अनुमानित 6 किलो सोना था, जिसकी कीमत उस समय ही 1.75 करोड़ रुपये बताई गई थी।

    दुनिया का सबसे अमीर मंदिर है तिरुपति बालाजी

    दुनिया का सबसे अमीर मंदिर है तिरुपति बालाजी

    बता दें कि तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर दुनिया का सबसे अमीर मंदिर है। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 7 जुलाई को ही हैदराबाद के एक और व्यापारी और भव्या ग्रुप के चेयरमैन वेनिगल्ला आनंद प्रसाद ने भी टीटीडी को 1 करोड़ रुपये का दान दिया था। इसी साल जून में हैदराबाद के ही एक रियल एस्टेट कारोबारी रामेश्वर राव ने 1 करोड़ रुपये कीमत की भोजन से संबंधित उत्पाद दान में दिए थे। वो टीटीडी ट्रस्ट बोर्ड के पूर्व सदस्य भी हैं। इनके अलावा जून में ही एक-एक करोड़ रुपये के दो और चढ़ावा आने की भी जानकारी है।(तलवार की तस्वीरें- यूट्यूब वीडियो ग्रैब से)

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+