तत्काल टिकट बुक कराने का समय बदला, कैसिंल होने पर आधा पैसा वापस
नई दिल्ली। आम लोगों के लिए एक खास खबर आयी है..अब तत्काल टिकट बुक कराने वालों को मारा-मारी नहीं करनी पड़ेगी क्योंकि अब तत्काल टिकट बुकिंग सिस्टम में बदलाव किया गया है। अब तत्काल टिकट बुकिंग सिस्टम के तहत सुबह 10 से 11 बजे के बीच सिर्फ एसी कोच की सीटें बुक होंगी तो वहीं 11 बजे से 12 बजे के बीच में नॉन एसी यानी कि स्लीपर क्लास के टिकट बुक होंगे।
और अब तत्काल टिकट को कैंसिल कराने पर 50 फीसदी रिफंड भी मिलेगा ,अभी तक तत्काल टिकट को कैंसिल कराने पर कोई रिफंड नहीं मिलता था। पहले खबर आयी थी कि तत्काल टिकट को कैंसिल कराने पर पूरा पैसा मिलेगा लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि रिफंड होने पर आधे पैसे वापस मिलेंगे।
Good News: बहुत जल्द रेलवे के टिकट पर कर सकेंगे फ्लाइट की सैर
हालांकि तत्काल विंडो सुबह 10 बजे से ही खुलेगी लेकिन पहले एक घंटे में केवल एसी कोच के टिकट बुक होंगे। यह सेवा ऑन लाइन भी लागू रहेगी ताकि यात्रियों को टिकट बुक कराने में आसानी हो।













Click it and Unblock the Notifications