Times Now-C-Voter Opinion Poll: क्या ममता बनर्जी फिर से बनेगीं बंगाल की CM?

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 8 चरणों में होने हैं। विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद सभी राजनीतिक दल एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। चुनावों से पहले टीवी चैनल ओपिनियन पोल जारी कर रहे हैं। टाइम्स नाउ-सी-वोटर के अनुमानों के अनुसार इस बार राज्य की सत्तारूढ पार्टी टीएमसी सबसे अधिक सीटें जीतकर अपनी कुर्सी बचाने में सफल हो सकती है। टीएमसी को 160 के आसपास सीटें मिल सकती हैं।

Recommended Video

    Opinion Poll: Five States में किसकी बनेगी सरकार, BJP को लगेगा झटका ? | वनइंडिया हिंदी
    Mamata Banerjee

    टाइम्स नाउ-सी-वोटर के अनुमानों के अनुसार 294 सीटों वाली विधानसभा में टीएमसी को 146 से लेकर 162 के बीच सीटें मिल सकती हैं। टीएमसी ने 2016 के विधानसभी चुनावों में 211 जीती थीं। राज्य में बीजेपी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभऱ सकती है। बीजेपी को इस चुनाव में 99 -115 के बीच सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन को 29-37 के बीच सीटें मिलन का अनुमान हैं।

    लोगों से पूछा गया कि क्या ममता बनर्जी भ्रष्टाचार के आरोपियों को संरक्षण दे रही हैं? तो 45.7% ने कहा कि हां, 35.3% ने कहा कि नहीं। 19 प्रतिशत ने कहा कि नहीं कह सकते। लोगों से पूछा गया कि क्या 'अवैध वोटर' एक फैक्टर है जो चुनावों पर असर डाल सकता है? 32.20 प्रतिशत लोगों ने कहा कि हां, 20.60 प्रतिशत ने कहा नहीं, जबकि 47.20 प्रतिशत ने कहा कि पता नहीं। लोगों से पूछा गया कि आप मुख्यमंत्री के प्रदर्शन से कितने संतुष्ट हैं? तो 44.76% ने कहा कि बहुत संतुष्ट, 34.54% ने कहा कि कुछ हद तक संतुष्ट, 19.47 प्रतिशत ने कहा कि संतुष्ट नहीं।

    गौरतलब है कि, पश्चिम बंगाल में 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे और वोटों की गिनती बाकी चार राज्यों के साथ ही 2 मई को होगी। तारीखों के ऐलान के बाद तृणमूल कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में चुनाव कराने पर शुक्रवार को सवाल उठाया हैं। केरल और तमिलनाडु में चुनाव एक चरण में छह अप्रैल को होंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+