Timeline of the Sunanda Pushkar Case: जानिए साल 2014 से 2021 तक इस केस में क्या-क्या हुआ?
नई दिल्ली, 18 अगस्त। आज सुनंदा पुष्कर मौत मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनके पति और कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर को बरी कर दिया है। थरूर की ओर से इस केस को लड़ रहे अधिवक्ता विकास पाहवा ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस मामले में कांग्रेस नेता के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले इसलिए कोर्ट ने उन्हें सभी आरोपों से मुक्त किया है।
Recommended Video
Sunanda Pushkar Case: 7 साल बाद Shashi Tharoor को मिला न्याय, जानिए कब क्या हुआ? | वनइंडिया हिंदी

सुनंदा पुष्कर मौत मामले में शशि थरूर को कोर्ट ने किया बरी
इस हाई प्रोफाइल केस पर पूरे देश की नजर थी। इस केस में काफी नाटकीय मोड़ भी देखे गए तो कभी बहुत सारे सवालों के कठघरे में शशि थरूर खड़े रहे। मालूम हो कि शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर 17 जनवरी 2014 की रात चाणक्यपुरी स्थित लीला पैलेस होटल के कमरे में मृत मिली थीं।

एक नजर डालते हैं इस केस की अब तक की टाइमलाइन पर.....
- 17 जनवरी, 2014: सुनंदा पुष्कर दिल्ली के लीला पैलेस होटल में मृत पाई गईं, उनके पास से जो मोबाइल मिला था, ऐसा कहा गया कि वो मौत से एक दिन पहले तक वो पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार से चैट कर रही थीं, जिनके साथ थरूर के काफी करीब होने की खबरें उन दिनों आ रही थीं।
- 21 जनवरी 2014: मामले की जांच कर रहे सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) ने बताया कि पुष्कर की मौत जहर खाने से हुई है।
- 23 जनवरी 2014: पुष्कर की मौत की जांच दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को स्थानांतरित कर दी गई।
- 25 जनवरी2014: केस वापस दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर किया गया।

शशि थरूर के ऊपर लगा हत्या के लिए उकसाने का आरोप
- 1 जनवरी 2015: दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ 302 (हत्या) की धारा के तहत FIR दर्ज की।
- 15 जनवरी, 2016: दिल्ली पुलिस को पुष्कर की मौत मामले में विसरा नमूनों पर एम्स की FBI रिपोर्ट मिली।
- सुनंदा पुष्कर की विसरा के नमूनों को फरवरी 2015 में वाशिंगटन डीसी में एफबीआई लैब में भी भेजा गया था थे क्योंकि एम्स की रिपोर्ट में ये तो कहा गया था कि सुनंदा को जहर दिया गया लेकिन किसी विशिष्ट पदार्थ का जिक्र नहीं किया गया था।
- 6 जुलाई, 2017: भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी सुनंदा पुष्कर की मौत की जांच SIT से कराने के लिए HC पहुंचे थे।
- 26 अक्टूबर 2017: HC ने स्वामी की याचिका को खारिज करते हुए कहा कि उनकी जनहित याचिका इस वक्त राजनीति याचिका ज्यादा लगती है।
- 29 जनवरी, 2018: स्वामी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया

सुब्रमण्यम स्वामी ने लगाए थे गंभीर आरोप
- 23 फरवरी 2018: सुप्रीम कोर्ट ने स्वामी की याचिका पर दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा।
- 20 अप्रैल 2018: दिल्ली पुलिस ने शीर्ष अदालत में कहा कि मामले में ''पूरी तरह से जांच'' करने के बाद ही रिपोर्ट फाइल की गई है।
- 14 मई 2018: दिल्ली पुलिस ने मामले में चार्जशीट दाखिल की।
- 24 मई 2018: मामला अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में स्थानांतरित किया गया।
- 28 मई 2018: कोर्ट ने इस मामले में थरूर को समन करने का आदेश सुरक्षित रखा।
- 5 जून 2018: कोर्ट ने सुनंदा पुष्कर के मामले में थरूर को आरोपी के रूप में समन भेजा।
- 6 दिसंबर 2018: सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर 10 दिसंबर तक फैसला सुरक्षित रखा गया।स्वामी ने कोर्ट में पुलिस की विजिलेंस जांच रिपोर्ट को प्रस्तुत करने की मांग की।
- 10 दिसंबर 2018: सुब्रमण्यम स्वामी की याचिकाओं पर फैसला 8 जनवरी तक टाल दिया गया था।
- 5 फरवरी 2019: सुनंदा पुष्कर केस पहुंचा सेशन कोर्ट, थरूर के खिलाफ 21 फरवरी को सुनवाई का आदेश लेकिन स्वामी की याचिका हुई खारिज। स्वामी ने कांग्रेस नेता शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत मामले में सबूतों से कथित छेड़छाड़ पर विजलेंस रिपोर्ट साझा करने के लिए पुलिस को निर्देश देने का अनुरोध किया था।

शशि थरूर को मिली बड़ी राहत
- 31अगस्त 2019 :दिल्ली पुलिस ने की थी अदालत से शशि थरूर पर आरोप तय करने की मांग।
- 17 अक्टूबर 2019: कांग्रेस सांसद शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत मामले में आरोप तय करने के आदेश को अदालत ने टाल दिया और तारीख आगे बढ़ा दी और इसके बाद कोविड की वजह से लगातार सुनावाईटलती रही।
- 12 अप्रैल 2021: कोर्ट में इस मामले पर 12 अप्रैल को बहस पूरी हो गई थी लेकिन कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।
- 16 जून 2021: इस दिन सुनवाई तो हुई लेकिन आरोप तय करने के आदेश को अदालत ने एक बार फिर टाल दिया।
- 2 जुलाई 2021: सुनंदा पुष्कर मौत मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने की तारीख फिर से आगे बढ़ा दी। शुअदालत ने अब इस मामले में आरोप तय करने की नई तारीख 27 जुलाई रख दी।
- 27 जुलाई 2021: 27 जुलाई को सुनवाई तो हुई लेकिन शशि थरूर की ओर से कोर्ट में कुछ और कागजात पेश करने की इजाजत मांगी गई थी, जिसके चलते 18 अगस्त तक के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया गया था।
- 18 अगस्त 2021: सुनंदा पुष्कर मौत मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनके पति और कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर को बरी कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications