कैंपाकोला: 102 पर‍िवारों के लिए आज काला 'गुरुवार', खाली करने होंगे फ्लैट

flat-maharashtra
महाराष्ट्र। आज का गुरुवार मुंबई के वर्ली इलाके में खड़ी कैंपाकोला सोसाइटी का काला 'गुरुवार' है। घर खाली करने के लिए मिली मोहलत आज खत्म हो गई है और यहां के लोगों को शाम पांच बजे तक फ्लैट खाली कर देने होंगे।

सोसायटी के लोगों को सुप्रीम कोर्ट से भी कोई राहत नहीं मिलने के बाद बीएमसी ने सोमवार को आखिरी नोटिस जारी करते हुए कैंपा कोला सोसायटी में रहने वाले लोगों को शाम पांच बजे तक मकान खाली करने का समय दिया था। अवैध बताए गए इन 102 फ्लैटों को गिराया जाना है।

यह भी पढ़ें- अब नहीं करेगी पोप्पी 'म्याउं'

यहां के लोगों के पास अब अपना घर खाली करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है। कुछ ने तो अपना सामान बांधना भी शुरू कर दिया है, जबकि कुछ ने अपना सामान कहीं और शिफ्ट कर दिया है। लोगों ने सोसायटी के भीतर ही टेंट लगवा लिए हैं। उनका कहना है कि वह इसी में रहेंगे। दूसरी तरफ, बीएमसी ने कहा कि हर हाल में सुप्रीम कोर्ट के आदेश की तामील की जाएगी।

लोगों में अपना घर छोड़ने का दर्द है, तो गुस्सा भी कम नहीं। हालांकि इस दर्द में कुछ बड़ी हस्तियां जरूर उनके साथ खड़ी नजर आईं। सबसे पहले सुर कोकिला लता मंगेश्कर ने यहां के लोगों के साथ अन्याय की बात उठाई और उसके बाद एमएनएस सुप्रीमो राज ठाकरे भी इन लोगों के साथ खड़े नजर आए। हालांक‍ि फैसले के बाद अब कोई भी ताकत इन 102 पर‍िवारों का आश‍ियाना नहीं बचा सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+