टिकटॉक स्टार जन्नत जुबैर ने बैन का किया समर्थन, बोलीं-मुझे पहले से ही अंदाजा था

नई दिल्ली। टिकटॉक भारत में काफी लोकप्रिय सोशल मीडिया ऐप है, जिसे सरकार ने प्रतिबंधित कर दिया है। ऐसे में लोग सरकार के इस फैसले की तारीफ कर रहे हैं। इस बीच टिकटॉक स्टार जन्नत जुबैर ने एक वीडियो साझा करके सरकार के इस कदम की तारीफ की है। टिकटॉक पर जन्नत के 28 मिलियन फॉलोवर थे और जन्नत यहां काफी लोकप्रिय थीं और बहुत सक्रिय भी थीं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ वीडियो साझा करती रहती थीं। लेकिन टिकटॉक को बैन किए जाने के बाद जन्नत ने इसकी तारीफ की है।

बैन का समर्थन

बैन का समर्थन

जन्ननत ने कहा कि मैं बैन की इस खबर का इंतजार कर रही थी। मैं इस फैसले से बहुत खुश हूं और सरकार के साथ हूं। मैं ना सिर्फ टिकटॉक पर प्रतिबंध की तारीफ करती हूं बल्कि अन्य चीनी ऐप पर प्रतिबंध की तारीफ करती हूं। कई टिकटॉकर होंगे जो इस खबर से चकित होंगे लेकिन हमे कहीं ना कहीं इस बात का अंदाजा था कि टिकटॉक को बैन किया जा सकता है। मेरा मानना है कि जो लोग सिर्फ टिकटॉक पर निर्भर हैं वह अन्य जगह पर इसे ढूंढ सकते हैं।

Recommended Video

    Tik Tok समेत 59 Chinese App पर लगाया BAN, भारत की चीन पर 'डिजिटल सर्जिकल स्‍ट्राइक' | वनइंडिया हिंदी
    मुझे फर्क नहीं पड़ता

    मुझे फर्क नहीं पड़ता


    जन्नत का कहना है कि मुझे ऐप पर बैन लगने से कोई फर्क नहीं पड़ता है क्योंकि मैं यहां सिर्फ मनोरंजन के लिए थी। मैं सिर्फ फन के लिए टिकटॉक वीडियो बनाती हूं, लिहाजा मैं अन्य ऐप पर अपने फैंस को इंटरटेन कर सकती हूं। ना सिर्फ जन्नत बल्कि अन्य टीलीविजन स्टार्स भी टिकटॉक पर हैं और लाखों लोग इनके फॉलोवर हैं। इसमे अवनी कौर, अशिक भाटिया, एहसास चन्ना शामिल हैं।

    प्रतिबंध का भारत पर असर

    प्रतिबंध का भारत पर असर

    बता दें कि भारत में टिकटॉक के तकरीबन 10 करोड़ यूजर हैं। इसके हेलो, लाइकी, बीगो लाइव जैसे ऐप भी हैं, लेकिन अंग्रेजी में होने की वजह से भारत में लोग इसका कम इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में जो लोग इन ऐप्स का इस्तेमाल करते थे, वह अब दूसरे विकल्प की तलाश करेंगे। भारत में इन ऐप्स के प्रतिबंध होने का भारतीयों पर भी असर देखने को मिलेगा क्योंकि इन कंपनियों के कई ऑफिस भारत में थे और इनके कर्मचारी भारतीय थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+