Yasin Malik: यासीन मलिक मामले में तिहाड़ जेल प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 अधिकारियों पर गिरी गाज, सस्पेंड
Yasin Malik: जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) के प्रमुख यासीन मलिक मामले में तिहाड़ जेल प्रशासन ने आज यानी शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में उपाधीक्षक और दो सहायक अधीक्षकों सहित 4 अधिकारियों पर गाज गिरी है। तिहाड़ जेल प्रशासन ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।
जेल अधिकारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी के बाद तिहाड़ जेल प्रशासन ने कार्रवाई की है। जेल प्रशासन ने एक उपाधीक्षक और 2 सहायक अधीक्षकों सहित 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

बता दें कि दिल्ली की तिहाड़ जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा यासीन मलिक शुक्रवार को अचानक सुप्रीम कोर्ट में पेश हो गया। कोर्ट रूम में अचानक उसे देखकर खलबली मच गई। सुप्रीम कोर्ट ने इसको लेकर कड़ी नाराजगी जताई थी। उसे बिना इजाजत के ही सुप्रीम कोर्ट परिसर लाया गया था।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब कोई ऐसा आदेश पारित ही नहीं हुआ था तो उसे कोर्ट क्यों लाया गया। सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी के बाद तिहाड़ जेल प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने 4 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया।
यह भी पढ़ें- बिना इजाजत सुप्रीम कोर्ट में पेश हुआ JKLF चीफ यासीन मलिक, आतंकी सरगना को कोर्टरूम में देखकर मची खलबली












Click it and Unblock the Notifications