तिहाड़ में कैंपस प्‍लेसमेंट, कैदी को मिली 4 लाख सालाना पैकेज की नौकरी

Tihar inmate bags Rs 4 lakh package, 66 others hired
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। तिहाड़ में चलाए गए रोजगार नियोजन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को देश की 31 निजी कंपनियों ने हिस्सा लिया। कंपनियों ने उदारता दिखाते हुए साक्षात्कार के लिए आए सभी सजायाफ्ता कैदियों को चयनित कर लिया है। कंपनी के अधिकारियों ने प्रतिभाशाली 66 कैदियों का चयन कर उन्हें आकर्षक पैकेज पर नौकरी का ऑफर दिया है। प्लेसमेंट में भाग लेने वाले सभी कैदियों की रिहाई आगामी छह महीने के दौरान होनी है। जेल से इनकी रिहाई होते ही कंपनियां चयनित अभ्यर्थियों को नौकरी पर रख लेंगी।

तिहाड़ जेल प्रशासन ने बताया कि कैंपस सलेक्शन के लिए ताजमहल ग्रुप ऑफ कंपनीज, पिज्जा हट, अजीज मीडिया, वेदांता फाउंडेशन, यूनिवर्सल एंटरप्राइजेज जैसी कंपनियां पहुंची थीं। ड्राइवर, प्लंबर, मार्केटिंग एग्ज़ेक्युटिव, बिजनस डिवेलपमेंट मैनेजर जैसे पदों के लिए इंटरव्यू लिया गया। राजू कैदी सबसे बड़ा ऑफर पाने में कामयाब रहा। उसे सालाना चार लाख 20 हजार का पैकेज दिया गया। उसने जेल में रहते हुए इग्नू से सोशल वर्क में ग्रेजुएशन किया है।

उसे ताजमहल ग्रुप ने असिस्टेंट बिजनस डिवेलपमेंट मैनेजर की नौकरी का ऑफर दिया है। इसके अलावा मोबीन को मीडिया हाउस ने 30 हजार महीने का ऑफर किया है, जबकि उत्तम कुमार को 25 हजार का पैकेज मिला है। तिहाड़ में कैदियों को बाकायदा पर्सनैलिटी डिवेलपमेंट की ट्रेनिंग दी गई थी ताकि वे इंटरव्यू में पूछे जाने वाले सवालों का सहजता के साथ जवाब दे सकें।

इस अवसर पर तिहाड़ जेल की महानिदेशक (डीजी) विमला मेहरा ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि तिहाड़ जेल प्रशासन कैदियों के पुनर्वास के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है। कैंपस प्लेसमेंट उसी कोशिश का एक हिस्सा है। उल्‍लेखनीय है कि तिहाड़ में अब तक इस तरह के छह प्लेसमेंट कार्यक्रम आयोजित हो चुके हैं। जेल अधिकारियों के मुताबिक प्लेसमेंट के माध्यम से तिहाड़ जेल अब तक करीब 350 कैदियों को रोजगार मिल चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+