जब कृष्‍णा श्रॉफ ने भाई टाइगर को कंधे पर उठाया, फिर क्‍या हुआ जानने के लिए देखें VIDEO

मुंबई। बॉलीवुड में वैसे तो भाई बहन की कई जोडि़यां हैं लेकिन टाइगर श्रॉफ और कृष्‍णा श्रॉफ भाई बहन की उन लिस्‍ट में शामिल हैं जिनकी बॉन्डिंग बेस्‍ट फ्रेंड की तरह नजर आती है। दोनों ही सोशल मीडिया पर खासा एक्‍टिव रहते हैं और कुछ न कुछ फोटोज या वीडियो अपलोड करते रहते हैं। हाल ही में कृष्‍णा श्रॉफ ने ऐसा ही कुछ वीडियो और फोटो शेयर किया है जिसमें टाइगर श्रॉफ को उन्‍होंने अपने कंधे पर बिठा रखा है। ये मजेदार वीडियो उन्‍होंने अपने इंस्‍टाग्राम प्रोफाइल पर शेयर किया है। वीडियो वायरल हो गया है। इसमें टाइगर श्रॉफ कृष्‍णा के कंधे पर बैठे अपनी मसल दिखा रहे हैं।

टाइगर हमेशा मेरी रक्षा करते हैं और मैं हमेशा उनको आगे बढ़ाती हूं

टाइगर हमेशा मेरी रक्षा करते हैं और मैं हमेशा उनको आगे बढ़ाती हूं

वीडियो शेयर करते हुए कृष्‍णा श्रॉफ ने लिखा 'टाइगर श्रॉफ हमेशा मेरी रक्षा करते हैं और मैं हमेशा उनको आगे बढ़ाती हूं। टाइगर श्रॉफ के साथ मेरा मजेदार वीडियो देखिए।' पहले फोटो में देखा जा सकता है कि टाइगर श्रॉफ को कृष्‍णा द्वारा उठाया गया है। तो वहीं दूसरे वीडियो में कृष्णा टाइगर श्रॉफ को उठाने का प्रयास कर रही हैं और वह लड़खड़ा रही हैं। इसके अलावा एक और वीडियो में टाइगर को किक मारते हुए देखा जा सकता है।

मां आयशा श्रॉफ ने दोनों के वीडियो पर किया कमेंट

मां आयशा श्रॉफ ने दोनों के वीडियो पर किया कमेंट

टाइगर और कृष्‍णा की मां आयशा ने दोनों के वीडियो पर कमेंट किया है। आयशा ने लिखा 'बहुत शानदार मेरे बच्‍चों। इसके अलावा आयशा ने वीडियो पर दिल का इमोजी भी शेयर किया। इस पोस्‍ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट और शेयर कर रहे हैं।

टाइगर और आयशा दोनों ही हैं फिटनेस के दिवाने

टाइगर और आयशा दोनों ही हैं फिटनेस के दिवाने

आपको बता दें कि टाइगर और कृष्‍णा दोनों ही फिटनेस के दिवाने हैं। दोनों अकसर ही GYM की फोटो सोशल मीडिया पर डालते रहते हैं। कृष्‍णा अकसर अपनी तस्‍वीरों को लेकर ट्रोल भी होती रहती हैं। गौरतलब है कि फैंस से एक टॉक सेसन में कृष्‍णा श्रॉफ ने बताया था कि अपने स्‍कूल के दिनों में उनका वजन बहुत ज्‍यादा था उन्‍होंने कहा था कि 15 साल की उम्र तक वो काफी मोटी लड़की रहीं।

यहां देखें Video

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+