छत्तीसगढ़: बदलने वाली है भाजपा दिग्गज नेताओं की सीट, अब इस फार्मूले पर होगा टिकट का बंटवारा

रायपुर। कांग्रेस के बाद अब भाजपा संगठन भी आगामी चुनावों के लिए दावेदारों के नामों का मसौदा तैयार कर रही है। जहां कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमेटी को सभी विधानसभाओं के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट भेज दी है। वहीं भाजपा ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। जिसके तहत कई सिटिंग विधायकों के टिकट काटे जाने हैं तो कई दिग्गज नेताओं की सीटें बदलने की खबर भी सामने आ रही है। इसके लिए केन्द्र व प्रदेश संगठन हर सीट पर बारीकी से नजर बनाए हुए है।

छत्तीसगढ़: बदलने वाली है भाजपा दिग्गज नेताओं की सीट, अब इस फार्मूले पर होगा टिकट का बंटवारा

सभी विधानसभाओं में भाजपा की स्थिति का जायजा लेने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह दूसरी बार प्रदेश के दौरे पर हैं। इससे पहले वे जनवरी में लगभग सभी विधानसभाओं को खंगाल चुके हैं। वे 23 सितंबर से फिर सभी विधानसभाओं का दौरा कर रहे हैं। वे इस दौरान बस्तर की सभी सीटों पर बैठक कर चुके हैं। 27 सितंबर से वे सरगुजा का दौरा करेंगे। इसके बाद मैदानी इलाकों की तह लेंगे कि वहां अभी क्या स्थिति है। जानकारी मिली है कि सौदान सिंह की बैठकों में क्षेत्र के सासंद, विधायक, पूर्व विधायक, जिलाध्यक्षों से लेकर सभी पदाधिकारी शामिल होकर कामकाज की रिपोर्ट दे रहे हैं।

वहीं दूसरी और खबर है कि भाजपा ने संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार कर ली है लेकिन अभी बारीकी से फिर से सीटों पर अध्ययन किया जा रहा है। इसलिए सौदान सिंह खुद ही सीटों की स्थिति देख रहे हैं। साथ ही भाजपा कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों के आधार पर भी अपनी रणनीति बदल रही है। जहां कांग्रेस में मजबूत माने जाने वाले दावेदारों के सामने भी भाजपा मजबूत प्रत्याशी उतारने की रणनीति बना रही है।

v

भाजपा इस बार हारी हुई और कांग्रेस का गढ़ कही जाने वाली सीटों पर ऐसे प्रत्याशियों को टिकट देगी जो पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं, जो चुनावी कौशल में पारंगत होंगे। साथ ही भाजपा समर्थित जो सीटें हैं उन पर नए चेहरों को भाजपा मौका दे सकती है। बदले हुए फार्मूले के तहत यदि ऐसा हुआ तो माना जा रहा है कि भाजपा के कई दिग्गज नेताओं और मंत्रियों की सीट बदल जाएगी। वे अपनी परंपरागत सीटों के आलावा अन्य सीट पर किस्मत आजमाएंगे।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: पहले नहीं कहा भारत माता की जय, बाद में प्रोफेसर ने पकड़े छात्रों के पैर, वीडियो वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+