नहीं टला तूफान का खतरा, 23 राज्यों में मौसम विभाग का एलर्ट
नई
दिल्ली। देश के कई राज्यों में तूफान का खतरा अभी तक बना हुआ है, मंगलवार रात को दिल्ली में पाकिस्तान से राजस्थान, हरियाणा होकर आईं तेज हवाओं से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला, जिसके चलते दिल्ली और उससे सटे कई राज्यों में आंधी-बारिश हुई है और जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि 13-14 मई को फिर से तूफान आ सकता है और इसी वजह से उसने 23 राज्यों में एलर्ट -जारी किया है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी
विभाग ने कहा कि अब वेदर सिस्टम पूरब की ओर बढ़ गया है। इसका सबसे ज्यादा असर बिहार और प. बंगाल में रहेगा। दिल्ली, यूपी, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों में आंधी-बारिश के आसार हैं। कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, आंध्र और तेलंगाना में गरज-चमक के साथ छींटे पड़ेंगे और इसलिए यहां के लोगों को सचेत रहने की हिदायत दी गई है।

क्यों बदला है मौसम का मिजाज?
विभाग के मुताबिक अरब सागर की ओर से आ रही नम हवा और मैदानी इलाकों में पड़ रही तेज गर्मी से यह वेदर सिस्टम बना है। इससे मैदानी इलाकों में आंधी-बारिश आई। सोमवार को यह पहाड़ी इलाकों की ओर मुड़ गया। इससे वहां बर्फबारी हो रही है और तेज हवाएं चल रही हैं।

धूल भरी आंधी
मालूम हो कि मंगलवार देर शाम दिल्ली के बाहरी इलाकों और नोएडा में धूल भरी आंधी आई थी। हरियाणा के करनाल, कुरुक्षेत्र और फतेहाबाद में तेज गर्जना के साथ बारिश हुई और ओले गिरने की भी खबर है तो वहीं शिमला में भी बर्फबारी हुई है, उत्तराखंड से भी तेज हवाएं चलने और बारिश की खबर है।

बाहरी दिल्ली में आया तूफान
बाहरी दिल्ली के कई इलाकों में धूल भरी आंधी चली है, इससे कई इलाकों में बिजली भी गुल हो गई थी जिससे जन-जीवन प्रभावित हुआ है लेकिन कहीं से कोई भारी नुकसान की खबर नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications