दिल्ली-NCR में बरसेंगे बादल, बनारस में पारा पहुंचा 40 के पार, जानिए Weather Updates

नई दिल्ली। एक बार फिर से देश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके बाद मौसम का मिजाज बदलने के पूरे आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में मौसम पलटी मार सकता है, यहां आंधी-तूफान आने की आशंका है, तो वहीं यूपी-बिहार में सूरज अभी से आग उगल रहा है और वाराणसी में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। मालूम हो कि इन दिनों यूपी में गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ गई है, जिसके पीछे कारण पछुआ हवाओं की कमी बताई जा रही है।

 वाराणसी में पारा 41 डिग्री पहुंच गया

वाराणसी में पारा 41 डिग्री पहुंच गया

मालूम हो कि मंगलवार को वाराणसी में पारा 41 डिग्री पहुंच गया, जो कि सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा था। विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में भी गर्मी का प्रकोप यूं ही जारी रहने वाला है। जहां गर्मी की हालत यूपी में ऐसे है, वहीं दूसरी ओर आज दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में आंधी-पानी की आशंका है, इसके लिए उसने अलर्ट जारी किया हुआ है। विभाग के मुताबिक कि कल से लेकर अगले दो दिनों में दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान देखने को मिल सकता है, हालांकि इससे गर्मी से तप रही दिल्ली के ताप में कुछ कमी आएगी।

भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका

भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका

तो वहीं हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका है। विभाग ने पहले से ही हिमाचल में 8 अप्रैल का 'यलो अलर्ट' जारी किया है। विभाग ने कहा कि चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में मौसम काफी खराब हो सकता है, यहां ओलावृष्टि की संभावना है। तो वहीं लद्दाख, चमोली, उत्तरकाशी में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है, जबकि असम, मिजोरम, मेघालय, मिजोरम में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

दक्षिण भारत में भी गर्मी चरम पर

दक्षिण भारत में भी गर्मी चरम पर

दक्षिण भारत के राज्यों में भी इस वक्त गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और चेन्नई में जमकर गर्मी पड़ रही है।

राजधानी में आंधी-पानी आ सकता है

स्काईमेट के मुताबिक इस दिल्ली, हिमाचल, कश्मीर, उत्तराखंड, एमपी, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में बारिश होने के आसार हैं। राजस्थान और गुजरात में 'हीटवेव' भी चल सकती है। तो वहीं दिल्ली में लू की संभावना नहीं है, हालांकि अगले 24 घंटों में राजधानी में आंधी-पानी आ सकता है।

मानसून हिंद-अरब सागर की ओर से आनी वाली पवन है

मानसून हिंद-अरब सागर की ओर से आनी वाली पवन है

मानसून हिंद-अरब सागर की ओर से भारत के दक्षिण-पश्चिम तट पर आनी वाली हवाओं को कहते हैं जो भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश में बरसात कराती हैं। ये ऐसी मौसमी पवन होती हैं, जो दक्षिणी एशिया क्षेत्र में जून से सितंबर तक, केवल 4 महीने एक्टिव रहती हैं। हाइड्रोलोजी में मानसून का मतलब है- ऐसी हवा जो बारिश कराए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+