Alert:अगले कुछ घंटों में देश के 5 राज्यों के 60 शहरों में आ सकता है आंधी-तूफान, यहां देखें पूरी लिस्ट
नई दिल्ली। पूरे उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप जारी है, आसमानी तपिश से बुरी तरह से झुलस रहे लोगों बेसब्री से मॉनसून के आने का इंतजार कर रहे हैं, हालांकि चक्रवात 'वायु' ने मॉनसून का खेल बुरी तरह से बिगाड़ दिया है जिस की वजह से पहले से ही लेट मॉनसून अब और लेट हो गया है और ये मुंबई में 7 दिन विलंब से पहुंचने वाला है, वैसे चक्रवात की वजह से देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला है और बहुत जगहों पर बारिश भी हुई है, विभाग ने कहा है इलाकों में हो रही बारिश प्री-मॉनसून बरसात है।
भारतीय मौसम विभाग के ताजे बुलेटिन में कहा गया है कि देश के 5 राज्यों की 60 शहरों में आज और कल आंधी-तूफान आ सकता है या भारी बारिश हो सकती है, चलिए जानते हैं इन 60 शहरों में कहीं आपका शहर तो नहीं..

यूपी के इन शहरों में भारी बारिश की आशंका
मिर्जापुर, अमेठी, बदायूं, बांदा, बहराइच, बाराबांकी, चित्रकूट, एटा, इटावा, फैजाबाद, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, गोंडा, हरदोई, कन्नौज, कानपुर, रायपुर, लक्सर, मैनपुरी, मथुरा, पीलीभीत, प्रयागराज, रायबरेली में आज और कल गरज के साथ छींटे पड़ने और बारिश की आशंका है।
एमपी
बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडोरी, गुना, होशंगाबाद, जबलपुर, कटनी, मंडला, पन्ना, रायसेन, रीवा, सागर, सिवनी, शहडोल, शिवपुरी, सीधी, उमरिया, विदिशा में आंधी-तूफान की आशंका।

छत्तीसगढ़ में भी बरस सकती है आसमानी बारिश
बलरामपुर, बिलासपुर, जशपुर, रायगढ़, सूरजपुर में भारी बारिश की आशंका।
कर्नाटक
कर्नाटक के बेलगाम , मैसूर, मांड्या और बेंगलुरू में बारिश की आशंका।
गुजरात
अमरेली, गिर सोमनाथ, दीव, जूनागढ़, पोरबंदर, राजकोट, जामनगर, और द्वारका में भारी बारिश की आशंका।

गर्मी से उबल रही है राजधानी दिल्ली
गर्मी में इस साल दिल्ली उबल रही है, जून के के महीने में दिल्ली देश में कम बारिश होने वाले राज्यों में टॉप पोजीशन पर है। भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ो के मुताबिक दिल्ली में 1 जून से 13 जून तक बारिश नहीं हुई। इस वजह से देश में 100 फीसदी गैर बारिश वाला पहला राज्य बन गया है।












Click it and Unblock the Notifications