मुश्किल में रॉफ्टिंग का रोमांच, ऋषिकेश में 24 गाइड्स मिल चुके हैं कोरोना पॉजिटिव
नई दिल्ली। उत्तराखंड सरकार द्वारा महामारी के बीच ऋषिकेश में शुरू की गई एडवेंटर स्पोर्ट्स रॉफ्टिंग से बुरी खबर आ रही है। शनिवार को पर्यटकों रॉफ्टिंग कराने वाले 24 गाइड कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाए गए है। चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि 24 गाइड्स में से 9 ने शुक्रवार को रैपिड-एंटीजन टेस्ट और 15 अन्य का आरटी-पीसीआर टेस्ट रिजल्ट पॉजिटिव मिला था। संक्रमित 9 गाइड संस्थागत आइसोलेशन में हैं और 15 होम आइसोलेशन में हैं।

राफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने 26 सितंबर से राज्य में एडवेंटर स्पोर्ट्स से जुड़ी व्यापारिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने की अनुमति दी थी, लेकिन पर्यटकों द्वारा अक्सर सोशल डिस्टेंसिंग मानदंडों का पालन नहीं किया जाता है।
उन्होंने बताया कि 26 सितंबर से अनुमानतः 20,000 पर्यटक ऋषिकेश में राफ्टिंग के लिए पहुंचे हैं और अब तक कुल 24 राफ्टिंग गाइड पॉजिटिव पाए गए है, जबकि शेष 676 गाइड्स को कोरोना टेस्ट कराने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि मेडिकल टीम ऋषिकेश के शिवपुरी और ब्रह्मपुरी इलाके में शिविरों में कोरोना टेस्ट कर रही हैं।

मुनि-की-रेती पुलिस थाना प्रभारी आरके सकलानी ने पर्यटक गाइडों में कोरोना पॉजिटिव मामलों के लिए मुख्य रूप से पर्यटकों को जिम्मेदार ठहराया है, जो COVID दिशा-निर्देशों की अवहेलना करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि लगभग 6,000 पर्यटकों पर अब तक मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग मानदंडों का पालन नहीं करने के लिए जुर्माना लगाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications