तीन साल की मासूम अहाना की आंखों से बहता है खून, डॉक्टर भी हैरान
हैदराबाद। हैदराबाद में एक तीन साल की लड़की के खून के आंसू आने से ना सिर्फ उसके माता-पिता डरे हुए हैं बल्कि डॉक्टरों को भी हैरानी में डाल दिया हैं। डॉक्टरों के अनुसार अहाना अफजल जब 16 महीनों की थी जब उसके नाक से खून आता था तब लगा कि यह कोई हाई फीवर हो सकता है लेकिन अब अहाना के मुंह, कान, आंख और शरीर के निजी अंगों से भी खून का बहाव हो रहा है।

पसीने की जगह होता है रक्त का बहाव
पेडियाट्रिक ओन्कोलॉजिस्ट डॉक्टर सिरिशा ने कहा कि 'यह बीमारी बहुत ही दुर्लभ परिस्थितियों में होती है जिसे मेडिकल की भाषा में हेमैटिड्रोसिस कहते हैं जिसकी वजह से शरीर के पसीने की जगह रक्त का बहाव होता है'। सिरिशा के अनुसार डॉक्टर से सलाह और मेडिकल केयर के बाद अहाना के शरीर से अब रक्त का बहुत कम हुआ है।

हेमैटिड्रोसिस से पड़ा शरीर पर बूरा प्रभाव
डॉक्टर के अनुसार इस बीमारी के दौरान अहाना को कई प्रकार के ट्रांसफ्यूजन की जरूरत थी। छोटी सी उम्र में ही हेमैटिड्रोसिस का शिकार होने की वजह से अहाना का स्वास्थ्य पर बूरी तरह से प्रभाव पड़ा है। हालांकि आहाना अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है और इसका इलाज अभी जारी है।
Recommended Video


सरकार से मांगी मदद
इस बीच अहाना के पिता मोहम्मद अफजल ने कहा है 'मेरी बेटी जब एक साल की थी तब उसके नाक से रक्त का बहाव शुरु हुआ और उस वक्त उसे निमोनिया था। जब मैंने डॉक्टर को इसके परमानेंट इलाज के बारे में पूछा तब उनके पास कोई जवाब नहीं था। फिलहाल डॉक्टर्स कई हॉस्पिटल से मदद ले रहे हैं और अहाना के इलाज में लगे हुए हैं। लेकिन मैं केंद्र और राज्य सरकार से कहना चाहता हूं कि वे मेरी बेटी की इलाज के लिए मदद करें '।












Click it and Unblock the Notifications